कोलकाता में 'काल' बने रविंद्र जडेजा, गेंद से किए पांच शिकार, युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

Updated on 06-11-2023 02:49 PM
कोलकाता: पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रन से हराने के बाद भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में ईडन गार्डन पर दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से मात देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। आखिरी लीग मैच में भारत को 12 नवंबर को नीदरलैंड से खेलना है और दक्षिण अफ्रीका से फिर फाइनल में भिड़ंत की संभावना जताई जा रही है। भारत के पांच विकेट पर 326 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा पांच विकेट लेते हुए रविंद्र जडेजा ने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विश्व कप में बेस्ट प्रदर्शन
नौ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले रविंद्र जडेजा का यह विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। जड्डू ने सबसे पहले विपक्षी कप्तान टेम्बा बावुमा (11) को बोल्ड करते हुए अपना खाता खोला, इसके बाद उन्होंने हेनरिक क्लासेन (1), डेविड मिलर (11), केशव महाराज (7) और कगिसो रबाडा (6) का काम तमाम किया। मौजूदा विश्व कप में जडेजा 14 विकेट ले चुके हैं और मोहम्मद शमी (16), जसप्रीत बुमराह (15) के बाद तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

युवी के रिकॉर्ड की बराबरी
अब रविंद्र जडेजा भारत के ऐसे सिर्फ दूसरे स्पिनर बन चुके हैं, जिन्होंने विश्व कप में पांच विकेट लिए हैं। जडेजा से पहले युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 31 रन खर्च करते हुए पांच शिकार किए थे। जडेजा गेंद और बल्ला दोनों से कमाल करना जानते हैं। उनके वनडे करियर की बात करें तो भारत के लिए उन्होंने 194 मैच में 35.69 की औसत और 4.87 की इकॉनमी के साथ 218 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 32.70 की औसत और 85.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 2747 रन बनाए हैं। वह 13 फिफ्टी भी लगा चुके हैं।

आग उगल रहे तेज गेंदबाज
शानदार जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करने आए रविंद्र जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, 'तीनों तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा,‘किसी भी प्रारूप में तेज गेंदबाज ऊपर विकेट ले लेते हैं तो स्पिनरों के लिए थोड़ा आसान हो जाता है। वह अपना समय लेकर वैरिएशन दिखा सकता है। यह अच्छा है कि हमारे तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.