CSK में रिटेन किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने दी पहली प्रतिक्रिया, रिलीज करने की थी चर्चा

Updated on 16-11-2022 05:58 PM

नई दिल्ली
 फ्रेंचाइजी द्वारा आइपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज और रिटेन के आखिरी लम्हों में भी सबसे बड़ा सवाल सीएसके के फैंस के लिए यही था कि क्या रवींद्र जडेजा इस साल सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे या फिर कोई नई टीम की जर्सी में दिखेंगे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट द्वारा पहले भी कहा गया था कि रवींद्र जडेजा सीएसके में ही रहेंगे और ऐसा ही हुआ। सीएसके की टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आइपीएल 2023 के रिटेन कर लिया है। इस खबर के बाद न केवल सीएसके बल्कि रवींद्र जडेजा के फैंस ने भी राहत की सांस ली। इस बात को लेकर अफवाहें इतनी तेज थी कि खुद जडेजा को सामने आकर कहना पड़ा की सब कुछ ठीक है।
 
चेन्नई द्वारा इस साल रिटेन किए गए खिलाड़ी
रिटेन किए गए खिलाड़ी- एम एस धौनी, डेवॉन कानवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सेनापति, मोइन अली, दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, प्रिटोरियस, सेंटनर, जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, तीक्षाना

रिलीज किए गए खिलाड़ी- ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जार्डन, एन जगदीसन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, राबिन उथप्पा (रिटायर)

सीएसके से अनबन की थी खबर
आइपीएल 2022 की बात करें तो अचानक उन्हें लीग शुरू होने से दो दिन पहले सीएसके की कप्तानी दे दी गई थी लेकिन बतौर कप्तान जडेजा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और फिर एमएस धौनी ने जिम्मेदारी संभाल ली थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएसके और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन अब जब सीएसके ने एक बार फिर जडेजा पर भरोसा जताया है तो इन तमाम अफवाहों पर लगाम लग चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.