ऑस्ट्रेलियाई खेमे में रविंद्र जडेजा का खौफ, क्या अश्विन नहीं खेलेंगे फाइनल, किसे मिलेगी प्लेइंग में XI जगह

Updated on 03-06-2023 07:58 PM
लंदन:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय इलेवन में दो स्पिनर होंगे या फिर एक, इस पर फैसला अभी काफी दूर है। मगर ऑस्ट्रेलियाई खेमा मानकर चल रहा है कि रविंद्र जडेजा तो खेलेंगे ही। यही नहीं, जड्डू के जादू से निपटने के लिए नेट्स पर उनकी पुरजोर कोशिश भी चल रही है। केंट काउंटी क्रिकेट मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में दिखा कि ऑस्ट्रेलिया के बैटर लेफ्ट आर्म स्पिनर को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी कर रहे हैं।

भारत ने पिछली बॉर्डर-गावसर सीरीज में अपने दोनों बेस्ट स्पिनर्स, रविचंद्रन अश्विन (25 विकेट) और जाडेजा (22 विकेट) को उतारा था। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वह सीरीज 2-1 से जीती। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

क्या बाहर बैठेंगे अश्विन?

ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘हम इस पर बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जडेजा खेलेंगे क्योंकि वह उपयोगी बैटर भी हैं।’ उन्होंने आगे कहा,‘चौथे बॉलर और ऑलराउंडर को लेकर शार्दुल ठाकुर या अश्विन में से कोई एक हो सकता है, लेकिन दोनों अच्छे विकल्प हैं।’ अश्विन ने इंग्लैंड में सात टेस्ट में 18 विकेट लिए हैं, लेकिन वह द ओवल पर एक ही मैच खेले हैं। विटोरी ने तो यहां तक कह दिया, 'अश्विन शानदार गेंदबाज हैं और अधिकांश टीमों में पहली पसंद होंगे, लेकिन ओवल के हालात में टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए उन्हें शायद बाहर रहना पड़ सकता है।’


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा के आंकड़े


अपनी घातक आर्म बॉल के लिए मशहूर जडेजा का एक विकेट ऑस्ट्रेलियन टीम को जरूर याद होगा। पिछली भिड़ंत में नागपुर टेस्ट की पहली इनिंग्स में दिग्गज स्टीव स्मिथ 105 से गेंद में 37 रन बनाकर क्रीज पर थे। तकरीबन ढाई घंटे क्रीज पर बिता चुके स्मिथ को चकमा देना आसान बात नहीं। जाडेजा मोर्चे पर आए और उन्होंने अपनी स्टॉक बॉल डालकर स्मिथ को बोल्ड कर दिया।

स्मिथ टर्न के लिए खेलने गए, लेकिन गेंद सीधी निकल गई। जाहिर है उसके बाद जडेजा हावी हो गए और उन्होंने पांच विकेट निकाले और भारत को वह टेस्ट इनिंग्स से जीतने में मदद की। और हां, जड्डू का इंग्लैंड में ओवरऑल रिकॉर्ड चाहे जैसा भी हो, द ओवल पर दो टेस्ट में 11 विकेट हैं।

प्लेइंग इलेवन पर क्या कहते एक्सपर्ट्स

पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद को लगता है कि भारत को प्लेइंग इलेवन पूर्व निर्धारित अनुमान से नहीं चुननी चाहिए। प्रसाद ने पीटीआई से कहा, ‘पिछली बार हमने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज चुने थे, लेकिन बारिश आ गई। हमें अपनी योजना में बदलाव करना चाहिए था, लेकिन हम उसी अंतिम एकादश पर डटे रहे। अब यह बीती बात है। पिच और परिस्थितियां अहम हैं।

हमें नहीं पता कि पांच दिन कैसे होंगे। इसलिए हमें पूर्वानुमान नहीं रखना चाहिए और परिस्थितियों को समझकर ही फैसला करना चाहिए। विकेटकीपर के लिए केएस भरत को चुनना काफी स्पष्ट फैसला है। आपको ऐसे विकेटकीपर की जरूरत है जो 100 ओवर तक फिट रहे और अच्छा करे। यह टेस्ट मैच है और हम इस पहलू से सोचने की जरूरत है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.