रावलपिंडी से अमृतसर सिर्फ 4 रुपये में, पाकिस्तान से भारत का 1947 का यह ट्रेन टिकट आपको चौंका देगा

Updated on 23-01-2023 05:58 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के आजादी के शुरुआती दिनों का एक रेलवे टिकट सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। यह टिकट पाकिस्तान के रावलपिंडी और अमृतसर के बीच ट्रेन यात्रा का है। रावलपिंडी से अमृतसर के बीच की दूरी 276 किमी है। इस रेलवे टिकट पर कुल नौ लोगों के नाम लिखे हैं। लेकिन, इसकी कीमत ने लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर दी है। उस समय नौ लोगों के लिए पाकिस्तान के रावलपिंडी से भारत के अमृतसर की रेल टिकट की कीमत केवल 36 रुपये और 9 आने थी। लोग इसकी तुलना वर्तमान में टिकटों की कीमत से कर रहे हैं।

17 सितंबर 1947 का है यह ट्रेन टिकट


इस वायरल ट्रेन टिकट को पाकिस्तान रेल लवर्स नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। यह रेल टिकट 17 सितंबर 1947 को खरीदा गया था। स्टैंप पूरी तरह से एक पेन का उपयोग करके हाथ से बनाया गया था। टिकट में यह भी लिखा है कि यह एसी-3 कोच के लिए है। लोगों ने पोस्ट में कमेंट किया कि आजादी से पहले पाकिस्तान में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जोन था। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि टिकट किसी विदेशी नागरिक का है। वैसे पहले पाकिस्तान से भारत का टिकट खरीदना आसान हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

बंटवारे में पाकिस्तान से भारत आए परिवार का हो सकता है टिकट


पाकिस्तान को 14 अगस्त और भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस दौरान हुए बंटवारे के कारण करोड़ों लोग पाकिस्तान से भागकर भारत आ गए थे। संभावना है कि यह टिकट इनमें से ही किसी एक का हो सकता है। कुछ यूजर्स का मानना है कि इस टिकट को किसी अमीर परिवार ने खरीदा होगा। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है कि उस समय के मुकाबले यह टिकट काफी महंगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.