पोलार्ड, सूर्यकुमार या वॉर्नर को कप्तान बना सकता है आरसीबी : मांजरेकर

Updated on 26-09-2021 08:23 PM

मुम्बई पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और डेविड वॉर्नर में से किसी एक को मिल सकती है। मांजरेकर के अनुसार वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इस सत्र के बाद वह कप्तान नहीं रहेंगे। विराट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ रहे हैं। विराट ने कहा है कि वह एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में बने रहेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स कोहली को भी कप्तान का दावेदार बताया जा रहा है पर मांजरेकर का मानना है

 कि इसकी संभावना काफी कम है क्योंकि आरसीबी ऐसे व्यक्ति को कप्तान बनाना चाहेगी जो अगले तीन से चार साल तक टीम की कमान संभाल सकें और डिविलियर्स इस मामले में पीछे रह जाएंगे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि पोलार्ड और सूर्यकुमार दोनों इस समय मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं, जबकि वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं पर माना जा रहा है कि आईपीएल के अगले सीजन से हालात बदल जाएंगे। टूर्नामेंट में दो नई टीमों के प्रवेश के साथ एक बड़ी नीलामी हो सकती है हालांकि बीसीसीआई ने इस बारे में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है पर माना जा रहा है कि आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी को दो से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में इन तीन खिलाड़ियों में से किसी को भी आरसीबी खरीद सकती है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.