आईपीएल में अब तक आरसीबी ने खिलाड़ियों पर खर्च की सबसे ज्यादा राशि

Updated on 11-02-2022 06:56 PM


मुम्बई । आईपीएल के 2022 सत्र के लिए 12 और 13 फरवरी को होने वाली मेगा नीलामी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह नीलामी बेंगलूर में होगी। इस बार आईपीएल में आठ की जगह दस टीमें भाग लेंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें हैं। इस बार हर टीम 85 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपए से खिलाड़ियों को खरीद सकेगी।  आईपीएल में अबतक  तीन 3 टीमों ने ही खिलाड़ियों को खरीदने पर 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की है। इस मामले में आरसीबी टॉप पर है। उसने 855 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ने 836 जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने करीब 807 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। केकेआर की टीम भी 2 बार चैंपियन है. इन 3 टीमों के अलावा किसी ने भी 800 करोड़ रुपए खर्च नहीं किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 779 करोड़ रुपए अब तक खिलाड़ियों पर खर्च किए हैं. हालांकि टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं सीएसके ने 716 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। पंजाब किंग्स ने 702 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद ने 574 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स ने 552 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब तक सभी टीमों ने 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इस बार 200 खिलाड़ियों को इस टीमों में जगह मिल सकती है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अबतक सबसे अधिक पांच बार खिताब जीता है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके ) ने चार बार जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीती है। इस सत्र में आरसीबी अपने नये कप्तान के साथ उतरेगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.