आईपीएल अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंची आरसीबी , रॉयल्स शीर्ष पर बरकरार

Updated on 06-04-2022 08:55 PM

मुम्बई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल के 15 वें सत्र में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंची गयी है। आरसीबी की यह इस सत्र में दूसरी जीत है। अभी तक इस सत्र में अधिकतर टीमों ने 3 मैच खेले हैं।

 इस आधार पर पहले से छठे स्थान तक वाली सभी 6 टीमों के 4 अंक ही है। ऐसे में बेहतर रन रेट (1.218) के कारण राजस्थान टीम हार के बाद भी शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर (0.843) रन रेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स है। नई टीम गुजरात टाइटंस (0.495) के साथ ही तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर पंजाब किंग् (0.238) है, नई लखनऊ सुपर जायंट्स (0.193) और छठे स्थान पर आरसीबी (0.159) है। दिल्ली (0.065) 2 अंक के साथ 7वें स्थान पर खिसक गयी है।

वहीं सबसे ज्यादा बार खिताब विजेता मुंबई इंडियंस (-1.029 )और चेन्नई सुपर किंग् (-1.251) के लिए यह सत्र अच्छा नहीं रहा है ओर ये दोनो ही टीमें एक भी मुकाबला नहीं जीतने के कारण अपना खाता भी नहीं खोल पायी हैं।

इस प्रकार दोनो ही 8वें और 9वें स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (-1.825) के साथ ही 10वें स्थान पर खिसक गयी है। राजस्थान के जोस बटलर 3 मैचों में सबसे ज्यादा 205 रन बनाकर ओरेंज कैप के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं जबकि  3 मैचों में सबसे अधिक  8 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में उमेश यादव शीर्ष पर बने हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.