RCB का 'जानी दुश्मन' है हैदराबाद, दिए हैं कई बड़े जख्म, क्या इस बार भी तोड़ेगा दिल?

Updated on 18-05-2023 08:43 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लीग स्टेज मुकाबलों का आखिरी हफ्ता चल रहा है, और अब भी सिर्फ प्लेऑफ के लिए एक ही टीम गुजरात टाइटंस क्वालीफाई हुई है। इस समय प्लेऑफ की रेस काफी ज्यादा रोमांचक हो रखी है। आज यानी 18 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बहुत बड़ा मैच होने जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर होगी। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि हैदराबाद इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। लेकिन बैंगलोर के पास क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। गौरतलब है कि हैदराबाद इस मुकाबले में बैंगलोर को हराकर उनका गेम बिगाड़ सकती है, जोकि उन्होंने पहले भी आरसीबी के साथ कई बार किया है।
आरसीबी की सबसे बड़ी जानी दुश्मन है हैदराबाद
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जब-जब आईपीएल का खिताब जीतने के नजदीक आई है, या प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक आई है। तब-तब हैदराबाद की टीम ने उनके अरमानों पर पानी फेरा है। ऐसा एक दो या तीन नहीं बल्कि पूरे पांच बार देखा गया है जब हैदराबाद ने बैंगलोर को अहम मौके पर हराया हो। आइये एक बार उन सभी मौकों पर नजर डालते हैं।

- 2009 आईपीएल फाइनल

आईपीएल 2009 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कन चार्जर्स के बीच खेला गया था। फाइनल मुकाबले में हैदराबाद की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स ने आरसीबी को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था।

-आईपीएल 2012
आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला हैदराबाद की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स के साथ था। अगर बैंगलोर यह मैच जीतने में सफल रहती तो वरह सीधा टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर जाते। लेकिन पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी डेक्कन चार्जर्स ने ऐसा नहीं होने दिया और बैंगलोर का खेल बिगाड़ दिया। हैदराबाद ने उस मुकाबले में आरसीबी को 9 रन से हराया था।

-आईपीएल 2013

आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना था। अगर वह अपना लास्ट मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नहीं जीतते तो बैंगलोर 18 अंक के साथ चौथे पायदान पर अपना सीजन खत्म करती। लेकिन हैदराबाद ने एक बार फिर बैंगलोर की पार्टी स्पोइल कर दी और केकेआर को हरा दिया, जिसके चलते वह 20 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गए और आरसीबी ने उस सीजन पांचवें पायदान पर खत्म किया।
-आईपीएल 2016 फाइनल

आईपीएल 2016 का फाइनल मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भी डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद ने बैंगलोर को 8 रन से हरा दिया था। ऐसे में आरसीबी का एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया था।


-आईपीएल 2020 एलिमिनेटर

आईपीएल 2020 का एलिमिनेटर मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने हैदराबाद को सिर्फ 132 रन का टारगेट दिया था, जिसको सनराइजर्स ने 6 विकेट और 2 गेंदें रहते हासिल कर लिया था। बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल बैंगलोर, इस अहम मैच में हैदराबाद को हरा पाती है या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.