दो बार इंजेक्शन लगवाइए और कोलेस्ट्रॉल घटाइए

Updated on 11-09-2021 05:47 PM
लंदन  । साल में दो बार इंजेक्शन लगवाइए और बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाइए। जी हां, यह हकीकत है। अब बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बार-बार स्टेटिंस दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेड कोलेस्ट्रॉल  कंट्रोल करने के लिए इंजेक्शन  के रूप में दवा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसे इक्लिसिरेन नाम दिया गया है। इस इंजेक्शन को साल में दो बार लगवाना होगा। इसकी शुरुआत  यूके की हेल्थ एजेंसी एनएचएस ने कर दी है। 
एक्सपर्ट्स इसे ‘गेम चेंजिंग’ ट्रीटमेंट यानी बड़ा बदलाव लाने वाला इलाज बता रहे हैं। नए इंजेक्शन से कितना फायदा होगा, यह किन मरीजों को मिलेगा, भविष्य में इसका क्या असर पड़ेगा, जानिए इन सवालों के जवाब…आसान भाषा में समझें तो कोलेस्ट्रॉल एक चर्बी वाला चिपचिपा पदार्थ होता है जो रक्त वाहिकाओं में इकट्ठा होता है। धीरे-धीरे यह इकट्ठा होकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और धमनियों के डैमेज होने की वजह बनता है। इसे वैज्ञानिक भाषा में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मरीजों को इसे हर 6 माह में लगवाना होगा और उन्हें कोलेस्ट्रॉल की दवा खाने से निजात मिल जाएगी। नया इंजेक्शन लगवाने के बाद मरीजों में 50 फीसदी तक घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल। स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद का कहना है, यह लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट है जो हृदय रोगों को बढ़ने से रोकेगा। यह कोलेस्ट्रॉल की दवा स्टेटिन्स के मुकाबले ज्यादा असरदार है। इसे उन्हें भी लगाया जा सकेगा जो किसी कारणवश दवा नहीं ले सकते।
यह दवा पीसीएसके9 नाम के प्रोटीन को ब्लॉक करके ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में लिवर की मदद करती है।  पीसीएसके9 प्रोटीन के कारण ही शरीर के अंग कोलेस्ट्रॉल को हटा नहीं पाते। नई दवा इसी प्रोटीन को ब्लॉक करती है। जैसे-जैसे कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटेगा बीमारी का खतरा भी कम होता जाएगा नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस ने शुरुआती दौर में इस इंजेक्शन के लिए 3 लाख मरीजों को ही अनुमति दी है। इनमें ऐसे मरीज शामिल हैं जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी अधिक है, हृदय रोगों से जूझ रहे हैं या फिर हार्ट अटैक या स्ट्रोक से जूझ चुके हैं। एक्सपर्ट्स का दावा है कि नया इंजेक्शन 30 हजार जिंदगियों को बचा सकेगा। अगले एक दशक में 55 हजार हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले रोके जा सकेंगे। इंजेक्शन में इस्तेमाल हुई दवा पर रिसर्च करने वाले इम्पीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर कौशिक रे कहते हैं, यह मरीजों के लिए बड़ी खबर है। यह उन्हें दवाओं के बोझ से राहत देगा। इसके एक इंजेक्शन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।
 चूंकि, मरीजों को साल में दो बार इसे लगवाना है, इसलिए उन्हें करीब 4 लाख रुपए सालाना चुकाने होंगे।यूके के सरकारी आंकड़े कहते हैं, यहां हर 5 में से दो वयस्क में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक बढ़ा हुआ है। यही हृदय रोगों की बड़ी वजह है और इंग्लैंड में हर 4 में से एक मौत के लिए जिम्मेदार है। यूके में करीब 80 लोग कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए स्टेटिन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें कइयों को इसके साइड इफेक्ट जैसे-सिरदर्द से भी गुजरना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.