मक्खन, घी, जैसी अपनी पसंद की चीजें खाकर कम किया 50 किलो वजन

Updated on 01-05-2022 01:03 AM

लंदन आज के समय में लोग फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। ज्यादातर लोग फिट लाइफ पर फोकस हो चुके हैं। इसी कड़ी में वजन कम करने के लिए हर इंसान अपनी बॉडी के हिसाब से रूटीन बनाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वेट लॉस की कई स्टोरीज शेयर की जाने लगी है। हर इंसान अलग-अलग तरीकों का जिक्र करता है। ज्यादातर लोग इसमें से सबसे आसान तरीके को पनकर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर कनाडा के ओंटारियो में रहने वाली ऐलिस ने भी अपनी वेट लॉस स्टोरी शेयर की है। ऐलिस ने बताया कि घर पर ही मक्खन, घी, जैसी अपनी पसंद की चीजें खाकर भी आसानी से 50 किलो से अधिक वजन घटा लिया। इसके लिए उसे एक्सरसाइज भी करने की जरुरत नहीं पड़ी। सिर्फ एक डाइट फॉलो कर उसने अपना इतना वेट लूज कर लिया कि उसके पति को भी उसके नए लुक पर यकीन नहीं हो पाता है।

ऐलिस के दिमाग में वजन कम करने का ख्याल कभी आया ही नहीं था। इसकी वजह थी उसके पति द्वारा दिया जाने वाला प्यार, उसके पति ने हमेशा उसे खूबसूरत अहसास करवाया था। लेकिन जब 2020 में ऐलिस ने अपनी शादी का गाउन ट्राई किया, और उसके अंदर वहां समा नहीं पाई, तब उसने वेट लूज करने का फैसला किया। उसने घर पर ही आसानी से 50 किलो वजन घटा दिया। लॉकडाउन में घर पर ही उसने अपने लिए अपनी पसंद का खाना बनाया और इसी तरह वेट लूज करती चली गई।

वेट लॉस जर्नी के बारे में ऐलिस ने बताया कि इस दौरान उसने कीटो फॉलो किया। कीटो में शुरुआतों दिन काफी मुश्किल थे। लेकिन एक बार बॉडी कीटोसिस में चली गई, उसके बाद उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। चार साल के बच्चे के साथ घर का काम करते हुए उसने वजन कम कर लिया। बात अगर ऐलिस की डाइट की करें, तब इसमें उसकी पसंद के सारे फ़ूड आइटम्स थे। ऐलिस ने बताया कि वहां एवाकाडो, चिकेन, फिश, दही, चीज, मक्खन, और घी सहित डार्क चॉकलेट भी खाती थी। इस सारे आइटम्स के बाद भी उसका वजन कम होता चला गया। ऐलिस की वजन कम करने की यात्रा से लोग प्रभावित हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.