ग्रीस के पास शरणार्थियों की नौका डूबी:80 लोग सवार थे

Updated on 11-08-2022 06:34 PM

ग्रीस के निकट बुधवार देर रात शरणार्थियों की एक नौका कारपाथोस द्वीप के पास एजियन सागर में डूब गई। नौका पर करीब 80 लोग सवार थे। इसमें 29 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लापता हैं। ग्रीस के कोस्टल गार्ड्स मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया जा सका।

बचाए गए प्रवासियों ने बताया कि वे तुर्की के अंताल्या से शरण लेने जा रहे थे। तड़के तेज हवाओं की वजह से नाव डूब गई थी। शरणार्थियों में ज्यादातर अफगान, ईरान और इराक नागरिक हैं। जो इटली में जाना चाहते थे।

कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने बताया दो तटरक्षक गश्त करने वाली नौकाएं, एक ग्रीक नौसेना पोत, एक वायु सेना का हेलिकॉप्टर और पास में नौकायन करने वाले तीन जहाज रेस्कयू में जुटे हैं। यूनानी अधिकारियों ने एजियन सागर में गश्त को बढ़ा दिया है। कई लोग ग्रीस द्वीपों को छोड़कर शरण लेने के लिए इधर-उधर जा रहे हैं। ये सीधे इटली जाने के लिए खतरनाक रास्तों को अपना रहे हैं, जो अवैध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.