बिहार चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने बताया 10-10 हजार रुपए का कनेक्शन, EC से पूछा सवाल

Updated on 18-11-2025 02:15 PM
जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस ने अंता विधानसभा जीत पर जीत हासिल कर ली, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब कांग्रेस बिहार चुनाव को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि लोगों को खुलेआम वोट के लिए पैसे बांटे गए हैं, लेकिन यह सब चीज देखने के बावजूद भी चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह हाईजैक किया गया है।

महिलाओं को बांटे गए 10-10 हजार रुपए

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोग दलों को पूर्ण बहुमत मिला। यहां पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के चलते गहलोत का यह बड़ा बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि इस चुनाव को पूरी तरह हाईजैक किया गया है। महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटे गए। मतदान के दौरान भी लोगों को खुले तौर पर पैसे बांटे जा रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग यह सब देखकर मौन बना रहा, जो आयोग पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शासनकाल की याद दिलाते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने भजनलाल सरकार को जमकर घेरते हुए कहा कि इस सरकार के काल में कोई भी एक नहीं योजना शुरू नहीं हुई, बल्कि हमारी कल्याणकारी योजनाएं थी, उनको या तो बंद कर दिया गया, या कमजोर कर दिया गया। जबकि हमारे शासनकाल की योजनाओं को पूरे देश ने माना है। इसकी सब जगह चर्चा रही। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 साल से नहीं बन पा रहा है। जबकि कांग्रेस पूरी तरह एक जुट है और एनडीए का डटकर मुकाबला करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.