IPL 2024 के पहले मैच को लेकर संजय मांजरेकर बोले:यह फ्रेंचाइजी से ज्यादा सुपरस्टार्स का मैच, यह धोनी vs विराट

Updated on 23-02-2024 02:38 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। IPL 2024 के ओपनिंग मैच को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि चैंपियन टीम को पहला मैच खेलना चाहिए और CSK पहले गेम की हकदार है। सही से देखा जाए तो पिछले साल के फाइनलिस्ट को उनके खिलाफ खेलना चाहिए था। लेकिन, मुझे लगता है कि यह फ्रेंचाइजी (टीम) से ज्यादा सुपरस्टार्स का मैच है, यह धोनी बनाम विराट है, है ना?'

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते यह भी बताया कि CSK टीम टूर्नामेंट में कैसे उतरेगी और इस सीजन में एमएस धोनी का टीम पर क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'CSK टीम ने मिनी ऑक्शन में काफी स्मार्ट खरीदारी किया है। अब टीम में डेरिल मिचेल जुड़ गए हैं, और मुझे लगता है कि इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ने वाला है।'

उन्होंने आगे कहा, 'वहीं एमएस धोनी अपना काम करेंगे, वह हमें वह कप्तानी दिखाएंगे जिसका पिछले सीजन इतना बड़ा इम्पैक्ट पड़ा। पिछले सीजन धोनी की भूमिका से यह साफ है कि IPL में कप्तानी कितनी महत्वपूर्ण है। एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कुछ खास नहीं किया, लेकिन युवाओं पर वह काफी काम करते हैं और उन्हें चैंपियन बनाते हैं, यही उनकी खासियत है।'

सीजन का पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा
इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे।

CSK नौवीं बार IPL का ओपनिंग मैच खेलेगी
CSK की टीम नौवीं बार IPL के किसी सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले टीम 8 दफा ऐसा कर चुकी है। टीम ने अब तक 10 फाइनल खेले हैं, इनमें 5 खिताब जीते हैं।

CSK ने जीता था पिछला खिताब, GT को 5 विकेट से हराया
IPL के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। CSK और MI ने इस टूर्नामेंट में 5-5 खिताब जीते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.