टली 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज? ईद तक करना होगा इंतजार?

Updated on 18-11-2021 12:45 AM

मुंबई। जब से बॉलिवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा हुई है तभी से यह सुर्खियों में रही है। यह फिल्म लंबे समय से बन रही है और आमिर के फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि फैन्स का यह इंतजार और लंबा होने जा रहा है। खबर है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को अगले साल के लिए टाल दिया गया है।  एक रिपोर्ट की मानें तो अब यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज हो सकती है।

  रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की उम्र और लुक में बदलाव के लिए भारी-भरकम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते इसके पोस्ट प्रॉडक्शन में सामान्य से ज्यादा समय लगने वाला है। इसे देखते हुए क्रिसमस के मौके पर इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। अब अगर ऐसा होता है तो बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' का क्लैश 'केजीएफ 2' से होने वाला है जिसके पहले पार्ट को साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया गया था। अगर इस क्लैश को आमिर की टीम रोकना चाहती है तो वह 28 अप्रैल 2022 को ईद के मौके पर भी 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज कर सकती है।

कहा जा रहा है कि इस दिन के लिए भी आमिर खान अपने दोस्त साजिद नाडियाडवाला और अजय देवगन से उनकी फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'मेडे' की रिलीज की तारीख पर बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल यह फिल्म शायद अब क्रिसमस या 11 फरवरी 2022 के मौके पर रिलीज नहीं होगी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर और नागा चैतन्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्य इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1994 में आई ऑस्कर विनिंग हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है जिसमें लीड रोल टॉम हैंक्स ने निभाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.