तस्करी मामले में अंतरराष्ट्रीय मॉडल जेल से रिहा

Updated on 21-11-2021 09:11 PM

लाहौर। चेक गणराज्य की मॉडल तेरेजा हलुस्कोवा लंबी जद्दोजहद के बाद लाहौर जेल से रिहा हो गई हैं। पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली चेक गणराज्य की इस मॉडल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मॉडल को 2019 में सजा सुनाई गई थी और उसे इसी माह बरी किया गया। मॉडल के वकील सैफुल मलूक ने यह जानकारी दी।

मलूक ने बताया कि तेरेजा हलुस्कोवा देर शाम लाहौर की जेल से बाहर आई और उसे चेक दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद वे राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए। चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जाकुब कुल्हानेक ने मॉडल की रिहाई के संबंध में ट्वीट किया और कहा कि इस्लामाबाद स्थित दूतावास उसकी चेक गणराज्य वापसी की यात्रा का प्रबंध करेगा।

मॉडल (24) के पास से 8.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद उसे लाहौर हवाई अड्डे से जनवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह दुबई के रास्ते आयलैंड जा रही थी। उस पर आठ सौ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था। लाहौर की अपीलीय अदालत ने उसे नवंबर माह की शुरुआत में बरी कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान हलुस्कोवा ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा था कि किसी और ने उसके सामान में मादक पदार्थ रख दिया था। वह मॉडलिंग करने पाकिस्तान आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.