कोरोना से राहत बीते 24 घंटों में 37,875 नए मामले

Updated on 08-09-2021 07:40 PM
नई दिल्ली। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 37,875 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना के केस 40 हजार के भीतर आ रहे हैं जो कि राहत की बात समझी जा रही है। पिछले हफ्ते जब कोरोना मामलों की संख्या 40 हजार के पार हो गई थी तो सभी की चिंता एक बार बढ़ गई थी। अब देश में एक्टिव मामलों की संखा भी 4 लाख के नीचे आ गई है। अब देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 3,91,256 तक पहुंच गई है। देश में फिलहाल कुल मामलों के केवल 1.18% सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 39,114 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि जिसने लोग हर रोज संक्रमित हो रहे हैं उससे ज्यादा लोग हर रोज कोरोना से ठीक हो रहे हैं। भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 97.48% बना हुआ है। यहां अब तक कुल 3,22,64,051 कोरोना का हराकर ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 75 दिनों से देश का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी 3 प्रतिशत से नीचे ही बना हुआ है। यहां का साप्ताहिक रेट 2.49% है। इसके अलावा दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 3 प्रतिशत से नीचे है, जो कि 2.49% है। सरकार लगातार लोगों से गुजारिश कर रही है कि वायरस से बचने के लिए कोरोना उपयुक्त व्यवहार करें और कोरोना की टीका लगवाएं। भारत में तेजी से चल रहे कोरोना टीकाकरण के तहत अब तक कुल 70.75 करोड़ कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी हैं। वहीं कोरोना वायरस की पहचान करने के लिए लगातार कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। अब तक 53.49 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.