शिवलिंग पर बिच्छू’ टिप्पणी मामले में थरूर को राहत:सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रशासक और जज एक जैसे, दोनों की चमड़ी मोटी

Updated on 02-08-2025 12:26 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'शिवलिंग पर बिच्छू' वाली टिप्पणी के मामले सांसद शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- थरूर के खिलाफ चल रही मानहानि की कार्रवाई पर रोक को आगे बढ़ाया गया है। सुनवाई 15 सितंबर तक टाली गई है।

शिकायतकर्ता और भाजपा नेता राजीव बब्बर ने गैर-सामान्य दिन पर सुनवाई की मांग की। इस पर जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन दौरान सिंह की बेंच ने कहा- इतना संवेदनशील क्यों हो रहे हैं?

बेंच ने कहा...

QuoteImage

आइए हम सब इन चीजों को बंद कर दें। एक तरह से प्रशासक और न्यायाधीश एक ही समूह में आते हैं। उनकी चमड़ी मोटी होती है, ऐसी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

QuoteImage

2018 में एक कार्यक्रम में की थी टिप्पणी

थरूर ने 'शिवलिंग पर बिच्छू' वाली टिप्पणी 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान की थी। वे बेंगलुरु में लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए थे। अपनी किताब 'द पेराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर' के बारे में चर्चा की थी।

एक पत्रकार के वाल पर उन्होंने कहा था- नरेंद्र मोदी RSS के लिए शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं , जिसे न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है। अगर हाथ से हटाया तो बुरी तरह से काट लेगा।

उन्होंने कहा था कि मोदी का मौजूदा व्यक्तित्व उनके समकक्षों के लिए निराशा का विषय बन गया है। मोदित्व, मोदी प्लस हिंदुत्व के चलते वे संघ से भी ऊपर हो चुके हैं।

उन्होंने दावा किया था कि एक RSS नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ से की थी। यह बात उन्होंने छह साल पहले एक मैगजीन में छपे एक लेख के हवाले से कही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी इस पर हैरानी जताई थी कि जब यह लेख 2012 में छपा था, तब इसे मानहानि नहीं माना गया। जस्टिस रॉय ने पहले कहा था कि यह एक रूपक है, वे नहीं समझ पा रहे कि इस पर आपत्ति क्यों हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.