हाशिम अमला याद हैं? पिच पर खूंटा गाड़कर खड़े हो जाने वाला यह दिग्गज अब मैदान पर नहीं दिखेगा

Updated on 19-01-2023 07:41 PM
सर्रे: दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया है, जिससे दो दशक के उनके सुनहरे करियर पर विराम लग गया। चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 39 वर्ष के अमला ने इंग्लिश काउंटी टीम सर्रे को इसकी पुष्टि की। सर्रे ने ट्वीट किया, ‘हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया, उन्होंने अपना करियर खत्म होने का ऐलान किया है। सर्रे की ओर से हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’
अमला ने 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी-20 मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका के लिए 18672 रन बनाए। वह टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2012 में ओवल पर नाबाद 311 रन बनाए थे। अब अमला दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में मुंबई इंडियंस केपटाउन के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.