रेणुका शहाणे मांग में सिंदूर और सीधे पल्ले में साड़ी पहने दोनों बेटों संग एयरपोर्ट पर आईं नजर, होने लगी तारीफ
Updated on
21-01-2025 02:33 PM
साल 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' सुपरहिट हुई थी। इसमें माधुरी दीक्षित और सलमान खान को इससे चमके ही थे। साथ ही मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे भी पॉप्युलर हुए थे। और आज भी लोगों को ये बेहद पसंद हैं। जहां भी ये नजर आते हैं, फैंस को सीधे फिल्म की याद आ जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। लोगों ने भर-भरकर संस्कारों की तारीफ की और दोनों लड़कों पर लट्टू हो गए।
रेणुका शहाणे जब भी पब्लिक अपीयरेंस देती हैं, तो हमेशा मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं। अच्छे से मीडिया से रूबरू होती हैं। इस बार वह ट्रेडिशनल साड़ी में दिखाई दीं। साथ ही उनके दोनों बेटे भी थे, जो कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए और पीठ पर अपना-अपना बैग टांगे हुए थे। लाल रंग की बनारसी साड़ी में सीधा पल्ला लिए एक्ट्रेस एकदम भारतीय नारी वाली वाइब दे रही थीं। उन्होंने गले में भी गहने पहने थे और दोनों हाथों में मैचिंग चूड़ियां थीं।
रेणुका शहाणे के बेटों को देख लोगों का रिएक्शन
जब वह एयरपोर्ट पर आई, तो बेटे पैप्स को देखकर पीछे ही रुक गए। लेकिन बाद में रेणुका ने उन्हें बुलाया और उनके साथ पोज दिया। इस दौरान तीनों मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद लोगों ने खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'खूब पैसा होने के बावजूद इन्होंने अपने बेटों को बहुत ही साधारण तरीके से बड़ा किया है।' एक ने लिखा, 'घर के संस्कार बोलते हैं।' एक ने लिखा, 'क्या इस खूबसूरत अटायर में ये सुंदर नहीं लग रही या मॉडर्न नहीं लग रहीं। ये ही संस्कार है।' एक ने लिखा, 'अच्छी परवरिश दी है। संस्कार उसके प्रभाव नजर आते हैं।' वहीं लोग इनकी मुस्कुराहट पर भी फिदा हो गए।
रेणुका शहाणे के पति और बच्चे
रेणुका शहाणे के बेटों का नाम शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा है। इन्होंने आशुतोष राणा से 2001 में शादी की थी। लेकिन पहले इनके पति मराठी छिएटर राइटर और डायरेक्टर विजय केंकरे थे। लेकिन बाद में इनका तलाक हो गया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…