प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरें:रेहान की तरह ही फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रैंड अविवा बेग

Updated on 30-12-2025 01:28 PM

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रैंड अविवा बेग से सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेहान और अविवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है।

सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

दिल्ली में रहता है अविवा का परिवार

अविवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है, दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अविवा एटेलियर-11 की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है।

अविवा इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में 'यू कैन नॉट मिस दिस' (2023), द क्वोरम क्लब 'द इल्यूसरी वर्ल्ड' (2019) और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जीबिशन कर चुकी हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेहान भी जुड़े थे। रेहान 3 दिन तक मामा के साथ करीब 70 हजार कदम चले थे।

रेहान को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है। ओपन मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रेहान ने बताया था कि वे जब 8 साल के थे तब फोटोग्राफी को लेकर उनका जुनून शुरू हुआ था।

उनके इंस्टाग्राम पर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी को लेकर कई फोटो मिल जाएगी। राजनीति में रेहान की कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही लेकिन माना जा रहा था कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद उनकी राजनीति में सक्रियता बढ़ जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.