JDU के भोज में पहुंचा बिहार का 'कोना-कोना'! तिलकुट-भूरा-चूड़ा के साथ CM नीतीश के लिए सजा खास मेनू

Updated on 14-01-2026 01:40 PM
पटना: बिहार की राजनीति में 'दही-चूड़ा भोज' का विशेष महत्व रहा है, और इस वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इस परंपरा को बखूबी निभाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गर्दनीबाग स्थित मंत्री एन्क्लेव पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रत्नेश सदा के आवास पर इस भोज का आयोजन किया गया था। ये कार्यक्रम केवल एक दावत नहीं, बल्कि पार्टी की एकजुटता और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक बना। मुख्यमंत्री के आगमन पर रत्नेश सदा ने उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जदयू के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता एक साथ पारंपरिक भोजन का आनंद लेते नजर आए।

जदयू के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

इस भोज में सत्ता के गलियारों से कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित कई विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। पटना की मेयर सीता साहू और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बिहार के खास जायकों का संगम

दावत की खासियत इसका पारंपरिक मेनू रहा। विधायक रत्नेश सदा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस भोज के लिए भागलपुर का चूड़ा, बेगूसराय का दही, गया का मशहूर तिलकुट और बेतिया का भूरा विशेष तौर पर मंगवाया गया था। यह बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के स्वाद का एक अनूठा संगम था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.