शोधार्थियों ने रक्त कैंसर ढूंढ निकाला इजाल

Updated on 07-02-2022 07:03 PM

वॉशिंगटन पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने रक्त कैंसर यानी ल्यूकेमिया के लिए इलाज ढूंढ निकाला है।इसके लिए डॉक्टरों ने दो मरीजों का चुनाव किया और उनके इम्यून सिस्टम को कैंसर से लड़ने के लिए सक्रिय करने की प्रक्रिया पर काम किया।लंबे समय तक यानी करीब एक दशक तक चले इस इलाज के बाद रोगियों में कैंसर की कोशिकाएं मौजूद नहीं थीं, उनमें ल्यूकैमिया के कोई लक्षण मौजूद नहीं थे।

अध्ययन के मुताबिक, ल्यूकेमिया के इलाज के लिए मरीजों को जो कार  टी  कोशिकाएं दी गई थी, वह इतने लंबे वक्त के बाद भी उनमें मौजूद थी।जिससे यह नतीजा निकाला गया है कि यह कोशिकाएं ल्यूकेमिया कोशिकाओं का खत्म करने में सक्षम है।इसे लेकर दक्षिण सैन फ्रांसिस्को में जेनेनटेक की कैंसर शोध विभाग की उपाध्यक्ष इरा मेलमैन का कहना है कि हालांकि अभी तक यह इलाज दो ही लोगों पर किया गया है, लेकिन इसका असर काफी हैरान करने वाला रहा है।इससे पता चलता है कि कोशिका आधारित कैंसर का इलाज भविष्य में कारगर साबित हो सकता है।

कार  टी  से इलाज को कुछ तरह के कैंसर के लिए अनुमति दी जा चुकी है, और सभी तरह के रक्त कैंसर किसी ना किसी प्रकार की कार  टी  कोशिका से उपचारित होगी.कार  टी  थेरेपी में, डॉक्टर मरीज की टी-कोशिका को निकालते हैं, जिसे आमतौर पर इम्यून सिस्टम के सिपाही के तौर पर जाना जाता है, फिर इन कोशिकाओं को प्रयोगशाला में री-इंजीनियर यानी कुछ संशोधन किया जाता है, जिससे यह कैंसर कोशिका की सतह पर मौजूद प्रोटीन को अपना शिकार बना सके।जब इन कार  टी कोशिका को वापस शरीर में डाला जाता है तो यह कोशिका पर मौजूद प्रोटीन सहित उसे खत्म कर देती है।

जिस मरीज पर इसका प्रयोग किया गया उसमे पाया गया कि यह कोशिकाएं करीब एक दशक तक जीवित रहीं, अब वैज्ञानिक यह खोजने में लगे है कि कैंसर को मारने वाली यह कोशिका इतने वक्त तक कैसे जीवित रहीं, इससे दूसरे मरीजों के इलाज में मदद मिल सकती है।कार-टी थेरेपी में आने वाली एक बाधा तो यह है कि आमतौर पर यह उपचार तब शुरू किया जाता है जब बाकी सारे तरीके नाकाम हो जाते हैं।वहीं अगर इसका उपयोग अगर शुरू से किया जाए तो देखा गया है कि पुराने लिम्फोसायटिक ल्यूकेमिया के मामले में 25 से 35 फीसद मरीजो में कैंसर के कम होने के लक्षण देखने को मिले वहीं दूसरे इलाज के साथ कार  टी को शुरु करने से यह 70 फीसद तक असरदार रहा।सभी मरीजों पर यह एक सा असर करे ऐसा ज़रूरी नहीं है, लेकिन जब यह असर दिखाता है तो वह हैरान करने वाला होता है।

हालांकि ठोस ट्यूमर पर असर दिखाने वाली कार  टी  कोशिका को अभी शोधार्थी खोज नहीं पाए हैं, जो ज्यादातर कैंसर का कारण बनता है।वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पर और खोज की ज़रूरत है।इसके अलावा एक बाधा और है।दरअसल, इसके उपचार की लागत ज्यादा है। मालूम हो किकैंसर  ऐसी बीमारी है, जिसे लेकर दुनिया भर में कई दशकों से खोज चल रही है, लेकिन हम इसे लेकर अभी तक संघर्ष ही कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.