इटली में टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों पर लगेगी पाबंदियां

Updated on 25-11-2021 07:30 PM

रोम इटली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए उन लोगों पर कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला किया है, जिन्होंने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगवाए हैं। 

नए दिशानिर्देशों के अनुसार छह दिसंबर से रेस्तरां में भोजन करने, सिनेमा घर जाने या किसी खेल प्रतियोगिता देखने जाने के लिए लोगों को कोविड-19 से हाल ही में उबरने का या टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा। नए नियमों के तहत कानून प्रवर्तन, सैन्य तथा सभी स्कूली कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

इससे पहले टीकाकरण केवल स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अनिवार्य था। प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने कहा कि संक्रमण के धीमी गति से ही सही लेकिन निरंतर बढ़ते मामलों को रोकने और यूरोपीय संघ की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए ये कदम उठाने जरूरी हैं।

 ड्रैगी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहाकि हमने सामान्य स्थिति में लौटना शुरू कर दिया है और हम इसे कायम रखना चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्ज़ा ने स्वीकार किया कि इटली अपने कई पड़ोसी देशों की तुलना में बेहतर कर रहा है, साथ ही कहा कि देश ने सीखा है कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सक्रिय एवं निवारक उपाय आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.