रिटायरमेंट, फिर एक ही दिन बाद वापसी, अब छोड़ी कप्तानी, एशिया कप से पहले गजब ड्रामा

Updated on 04-08-2023 03:31 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां टीमें एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में लगी हुई हैं तो दूसरी ओर बांग्लादेश में गजब ड्रामा चल रहा है। तमीम इकबाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद अचानक रिटायरमेंट ले लिया था। इसके एक दिन बाद ही वापसी की और अब कप्तानी छोड़ दी है। यही नहीं, वह एशिया कप में भी नहीं खेलेंगे। एशिया कप अगस्त और सितंबर में पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा।

34 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के यू-टर्न के एक महीने बाद ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद चोट की समस्या का हवाला देते हुए अपने फैसले की घोषणा की। तमीम ने बैठक के बाद कहा- मैंने उन्हें (बीसीबी अधिकारियों को) सूचित कर दिया है कि आज से मैं बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान का पद छोड़ रहा हूं। मैंने कारण बता दिया है। चोट एक मुद्दा है।

तमीम ने कहा- मैंने हमेशा पहले टीम के बारे में सोचा है। टीम की भलाई के लिए (मैंने सोचा) मुझे कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और एक खिलाड़ी के रूप में ध्यान केंद्रित करना चाहिए और जब भी मौका मिले अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने अपने फैसले के बारे में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी सूचित किया था और उन्होंने स्वीकार कर लिया है। तमीम ने जुलाई में हालिया घरेलू सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया, लेकिन एक दिन बाद ही हसीना के अनुरोध पर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में अपनी टीम को 17 रन से हार दिलाने के बाद अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करते समय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रो पड़े। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने तमीम की सार्वजनिक आलोचना की थी। तमीम ने स्वीकार किया कि वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलते रहे। हसीना ने अगले दिन तमीम और नजमुल को अपने आवास पर आमंत्रित किया, जिससे क्रिकेटर को अपना मन बदलना पड़ा। तमीम ने हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ शेष दो वनडे नहीं खेले और चोट से उबरने के लिए छह सप्ताह का ब्रेक लिया।

तमीम के सीरीज से हटने के बाद सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने शेष अफगानिस्तान वनडे में बांग्लादेश का नेतृत्व किया। बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन प्रमुख जलाल यूनुस ने कहा कि तमीम की डिस्क की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। जलाल ने कहा- डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उनके लिए एशिया कप में खेलना संभव नहीं होगा। वह न्यूजीलैंड सीरीज और विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। चोट से उबरने के लिए उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।

बीसीबी अधिकारी ने कहा कि उचित समय पर नए वनडे कप्तान का नाम तय किया जाएगा। बांग्लादेश को एशिया कप में खेलने के बाद सितंबर के अंत में तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। वे भारत में होने वाले विश्व कप में अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.