WTC फाइनल में 'बेइज्जती' का लिया बदला, कोहराम मचाने के बाद अश्विन का छलका दर्द

Updated on 13-07-2023 03:44 PM
रोसेउ (डोमिनिका): भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अभी टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 450 से ज्यादा विकेट हैं। इसके बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी (WTC Final) मुकाबले में अश्विन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। वह बेंच पर बैठे रहे और भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझते। अंत में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। अब वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ अश्विन को मौका मिला। उन्होंने मैच के पहले ही दिन 5 बल्लेबाजों का शिकार कर दिया। इस मैच के बाद अश्विन ने मीडिया से अपने दिल की बात कही।


फाइनल हारने से निराश थे अश्विन

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खहा, 'आजकल काफी क्रिकेट होता है। दुनियाभर में लीग होती है। ऐसे में वर्तमान में रहना जरूरी है। मैं भी बहुत सारे काम करता हूं। घर पर टीम है उसका भी ध्यान रखना है। मेरे लिए दुखी करने वाली बात थी कि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीत नहीं पाए। हम दो बार फाइनल में पहुंचे लेकिन जीत नहीं पाए।'

अश्विन ने आगे बात करते हुए कहा- इसके बाद हमें वेस्टइंडीज में नए डब्ल्यूटीसी साइकल के लिए आना था। मेरे लिए जरूरी था कि सीरीज को अच्छा शुरू करें। मैं लकी रहा कि मेरा पहला स्पेल शानदार रहा। जिसकी वजह से आगे चीजें होती चली गईं।

WTC फाइनल में जगह नहीं मिलने पर क्या बोले

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं मिलने पर अश्विन ने कहा- क्रिकेट के रूप में यह काफी मुश्किल होता है। WTC का फाइनल हो और आप बाहर बैठे रहे। लेकिन फिर मेरे और किसी युवा खिलाड़ी में क्या अंतर रह जाएगा अगर मैं भी ड्रेसिंग रूम में नाराज होने लगूं। जब हम इस बार टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए गए तो मैंने खेलने के लिए पूरा फिजिकल और मेंटल तैयारी की। गेम के लिए प्लान किया, सब कुछ कर लिया। लेकिन मैंने इसके लिए भी तैयारी की थी कि नहीं भी खेलूंगा। मैच नहीं खेलता हूं तो कैसे रिस्पॉड करना है। ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसे ठीक रखना है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.