राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और खरीफ गिरदावरी कार्य की समीक्षा

Updated on 10-09-2021 10:30 PM
रायपुर। प्रदेश में अभी फसलों की गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। संभाग आयुक्त  जी.आर. चुरेन्द्र ने बस्तर संभाग के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर बस्तर संभाग में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और खरीफ गिरदावरी के कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्री चुरेन्द्र ने बस्तर संभाग के सभी राजस्व अधिकारियों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और खरीफ गिरदावरी के कार्य में संभाग को अग्रणी बनाने हेतु पूरे मुस्तैदी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिलेवार इस कार्य की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टोरेट जगदलपुर के आस्था कक्ष में उपायुक्त बीएस सिदार, डिप्टी कलेक्टरओपी वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन कृषकों एवं मजदूरों का चिन्हांकन कर उन्हें इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। श्री चुरेन्द्र ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन में बस्तर संभाग को अग्रणी रखने हेतु राजस्व अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने को कहा। श्री चुरेन्द्र ने संभाग के सभी राजस्व अधिकारियों से इस योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस कार्य में विशेष सावधानी बरतने तथा त्रुटि रहित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। श्री चुरेन्द्र ने राजस्व अधिकारियों को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजन के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने इस कार्य के लिए तहसीलवार प्रशिक्षण के आयोजन एवं रोस्टर निर्धारित कर ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्री चुरेन्द्र ने जिलेवार खरीफ गिरदावरी के कार्य की भी समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को इस कार्य को पूरी तत्परता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वन महोत्सव कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने तथा उसकी समुचित देखरेख व सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चुरेन्द्र ने राजस्व अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के वास्तविक हालातों को जानने के लिए दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कैम्प आयोजित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को शासकीय भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अन्तर्गत उन्होंने शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। श्री चुरेन्द्र ने सभी राजस्व अधिकारियों को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में निवास करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.