मालदीव में करण बूलानी के साथ हनीमून मना रहीं रिया कपूर

Updated on 08-09-2021 06:05 PM
मुंबई।  अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने पिछले महीने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी की थी। अब यह कपल अपना हनीमून के लिए मालदीव गया है। रिया कपूर ने मालदीव से बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों का ध्यान खींचा है।
  रिया कपूर सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर तस्वीर में मैरून कलर की बिकिनी पहनकर स्विमिंग को इंजॉय कर रही हैं। वहीं, करण बूलानी स्विमिंग पूल की दूसरी तरफ खड़े नजर आ रहे हैं। रिया कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'बच्चों को नानी के घर पर छोड़ दिया।' वहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने कमरे के बाहर के व्यू की भी एक तस्वीर शेयर की है। रिया कपूर ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसे देखकर लोग सोच में पड़ गए कि वह किन बच्चों की बात कर रही हैं। हालांकि, फैंस कयास लगा रहे हैं कि रिया कपूर का बच्चों से मतलब उनके और करण बूलानी के पेट डॉगी से है। वहीं, कुछ फैंस ने कॉमेंट करके पूछ भी लिया कि आपके कितने बच्चे हैं। गौरतलब है कि रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में शादी की थी। शादी का फंक्शन अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर हुआ था। वहीं, 16 अगस्त को रिया कपूर और करण बूलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी को लेकर पोस्ट लिखा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.