पुतिन पर बयानबाजी, चीन का बोझ NATO देशों पर... इधर-उधर की बात क्यों कर रहे ट्रंप, क्या सच में लगाएंगे रूस पर प्रतिबंध!

Updated on 15-09-2025 12:52 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस पर मौजूदा प्रतिबंध यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने यूरोपीय देशों से अपने उपायों को ज्यादा कड़ा करने का आग्रह किया है। ट्रंप का कहना है कि रूस के खिलाफ अमेरिका ज्यादा प्रतिबंध लगाने को तैयार है लेकिन पहले यूरोप को अपने प्रतिबंध कड़े करने होंगे। यूरोप के देश रूस से तेल खरीद जारी रखे हुए हैं, उनको यह रोकना होगा। ऐसा कहते हुए ट्रंप ने एक तरह से गेंद यूरोप के पाले में डाल दी है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या ट्रंप वाकई रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करना चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से कई दफा रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन पर नाराजगी जताई है। यूक्रेन पर पुतिन के रुख से निराशा जताते हुए ट्रंप ने बार-बार ये कहा है कि आगे और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक नए प्रतिबंधों की घोषणा नहीं की है। उन्होंने सिर्फ संकेत दिया है कि बैंकों और तेल पर कड़ी कार्रवाई के साथ नए टैरिफ पर विचार किया जा रहा है।


दूसरे देशों की बात कर रहा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए नाटो सहयोगियों से रूसी तेल खरीदना बंद करने का आह्वान किया। साथ ही चीन पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का सुझाव दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि नाटो के देश अगर चीन पर 50% से 100% टैरिफ लगाएं तो यूक्रेन में युद्ध रुकने का रास्ता बन सकता है।
ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। हालांकि उन्होंने चीन के खिलाफ ऐसा कोई कदम उठाने की घोषणा नहीं की है। वह नाटो देशों को ऐसा करने की सलाह दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को भी सिर्फ अतिरिक्त प्रतिबंधों की धमकी दी है लेकिन उनके प्रशासन ने अभी तक इनको लागू नहीं किया है।

भारत के अलावा रूसी तेल के खरीदार

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के आंकड़ों से पता चलता है कि नाटो का सदस्य तुर्की, चीन और भारत के बाद रूसी तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार है। हंगरी और स्लोवाकिया भी रूस से ऊर्जा आयात करने वाले नाटो देशों में शामिल हैं। हालांकि इन देशों पर ट्रंप सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं।इसलिए यह सवाल उठे हैं कि क्या वह वाकई इस मुद्दे पर सीरियस हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.