ऋचा चड्ढा ने किया शादी को कंफर्म:2022 में ही अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी

Updated on 10-08-2022 05:29 PM

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वो और अली फजल सच में इस साल शादी करेंगे। तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि हां हम इसी साल शादी कर लेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो कोविड की आने वाली लहरों को लेकर काफी चिंता में हैं।

हम शादी करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं

ऋचा कहती हैं, 'मुझे लगता है कि इस साल शादी हो जाएगी। कर लेंगे किसी भी तरह से। हम शादी करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, लेकिन बस कोविड को लेकर चिंता में हैं। हम लोग किसी भी गलत वजह से खबरों में नहीं आना चाहते हैं। साथ ही जब पूरी तरह काम शुरू हो जाएगा तब हम दोनों बहुत ज्यादा बिजी होने वाले हैं, क्योंकि हमारे पास कई प्रोजेक्टेस हैं। इसलिए हम सोच रहे हैं कि इस साल शादी कर ही लें।'

ऋचा-अली की शादी में 350-400 मेहमान शामिल होंगे

इंडिया टुडे की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋचा और अली सितंबर के आखिरी हफ्ते में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ दिल्ली में शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद यह कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा, जिसमें 350-400 मेहमान शामिल होंगे।

2012 से एक-दूसरे को जानते हैं ऋचा-अली

ऋचा और अली की पहली मुलाकात 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋचा ने ही अली को प्रपोज किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिया था। दोनों ने अपने रिलेशन को लगभग 5 साल तक सीक्रेट रखा था। दोनों ने अपने सीक्रेट रिलेशन को ऑफिशियल विक्टोरिया और अब्दुल के वर्ल्ड प्रीमियर में किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.