ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा, UP में चर्च के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे लोगों को जमकर लताड़ा
Updated on
25-12-2025 01:16 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कैंटोनमेंट इलाके में एक चर्च के बाहर राइट विंग ग्रुप (दक्षिणपंथी समूहों) के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस पर अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने ऐसी हरकत करने वाले लोगों पर तंज कसा है।
ऋचा चड्ढा ने X पर वायरल वीडियो को री-पोस्ट किया और लिखा, 'कभी खुद के त्योहारों पर भी कर लिया करो भजन, कीर्तन भाई।'
लोगों ने कहा- बेरोजगारी चरम पर है
ऋचा के अलावा ट्विटर यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा, 'बेरोजगारी अपने चरम पर है।' दूसरे ने बोला, 'हनुमान जी भी सोचते होंगे मेरे भक्त कितने बड़े हुटिया हैं मेरे सामने और मेरे लिए कभी नहीं पढ़ते ये हनुमान चालीसा। इनको मस्जिद और चर्च ही दिखता है।' कुछ लोग ऋचा पर भी निशाना साध रहे हैं। उनसे कह रहे हैं कि वो मस्जिद जाएं, हिंदू आपस में देख लेंगे। बता दें कि ऋचा ने अली फजल से शादी की है
कई जगह हुई तोड़फोड़
इस वीडियो के अलावा कुछ और खबरें भी सामने आई हैं, जहां कुछ लोगों ने क्रिसमस पर की गई सजावट को तहस-नहस कर दिया। कहीं पर तो तोड़फोड़ की। कई जगहों पर जय श्रीराम के नारे भी लगे।
इन फिल्मों में नजर आएंगी ऋचा
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा को 2026 में 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में देखा जाएग। इसके अलावा उनके पास सिल्क स्मिता की बायोग्राफी भी है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…