अली फजल संग ब्याह रचाने तैयार ऋचा चड्ढा

Updated on 30-07-2022 10:15 PM

मुंबई  एक्टर अली फजल बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के संग ब्याह रचाने जा रहे हैं। दोनों ही लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से कपल की वेडिंग लंबे समय से पोस्टपोन हो रही है।इन्हीं सब के बीच अब कपल की शादी को लेकर जो अपडे्स सामने आईं, उसके अनुसार, ऋचा इसी साल अली फजल से शादी करेंगी।एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी वेडिंग प्लानिंग को लेकर ऋचा ने बातें की और बताया कि वह अपने तरीके इसे अंजाम देना चाहती हैं।


ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी, प्रोफेशनल लाइफ और अपने बॉयफ्रेंड अली फज़ल के बारे में बातें की।इस दौरान जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो, अदाकारा ने कहा कि उनकी शादी 2020 से ही कार्ड पर है।रिपोर्ट के अनुसार, ऋचा चड्ढा ने बताया कि जब भी दोनों ने शादी करने के बारे में सोचा, तो महामारी जैसी कई समस्याओं के कारण उन्हें अपनी शादी कई बार पोस्टपोन करना पड़ा।इसलिए वह इस साल कुछ करना चाहते हैं। बातचीत में ऋचा ने आगे कहा, ”जब भी हम शादी करने के बारे में सोचते हैं, तो एक नया कोविड-19 वैरिएंट जाता है।


2020 में हमने इसके लिए वेन्यू भी बुक कर लिया था, लेकिन पहली लहर आई, उसके बाद लॉकडाउन और तबाही हुई। दूसरी लहर का अनुभव भारत में सबसे खराब रहा, जो लोग हमसे बाद में मिले थे, उनकी तो शादी भी हो गई।बाद में देखते हैं, किसकी कितनी टिकती है। खैर! हम इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

हम इसके लिए जरूर समय समय निकालेंगे और तारीखें तय करेंगे .” आपको बता दें कि ऋचा और अली एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते।पावर कपल अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए फैंस का मनोरंजन करता है।इसके अलावा दोनों एक दूसरे की तारीफें करना भी नहीं भूलते।कपल को अक्सर बॉलीवुड की पार्टी, इवेंट से लेकर अन्य चीजों में एक साथ भाग लेते हुए देखा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.