'ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का अधिकार', सऊदी अरब ने दी खुली धमकी, पाकिस्‍तान भी खोलेगा दूसरा मोर्चा?

Updated on 19-03-2026 12:49 PM
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं। सऊदी सरकार में विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा है कि हम ईरान से हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में फौजी कार्रवाई से इनकार नहीं कर सकते हैं। बिन फरहान ने पाकिस्तान और दूसरे देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद यह बात कही है। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता है। ऐसे में सऊदी के आधिकारिक तौर पर जंग में कूदने से पाकिस्तान भी लड़ाई में जाने को मजबूर हो जाएगा।

रियाद में क्षेत्र के विदेश मंत्रियों की एक बैठक के बाद प्रिंस फैसल ने कहा कि ईरान हमलों के जरिए अपने पड़ोसियों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अरब इस दबाव के आगे नहीं झुकेगा बल्कि यह ईरान को उल्टा पड़ेगा। हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हम जरूरत पड़ने पर फौजी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

सऊदी अरब ने दिखाया कड़ा रुख

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ ईरान युद्ध के चलते बिगड़े हालात पर चर्चा की है। सऊदी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के लिए बातचीत और साझा प्रयासों में समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई।पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार इस बैठक में मौजूद रहे हैं। डार का इस बैठक में होना अहम है क्योंकि सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच नाटो स्टाइल का डिफेंस समझौता है। इस समझौते के तहत अगर सऊदी अरब पर हमला होता है तो पाकिस्तान और पाकिस्तान पर हमले की सूरत में सऊदी उसकी सैन्य मदद करेगा।

सऊदी के लिए लड़ेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान ने बीते साल सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया था। सितंबर में हुए नाटो स्टाइल के इस समझौते में किसी एक देश पर अटैक को दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यानी अगर सऊदी अरब पर ईरान का हमला होगा और वह जंग में कूदता है तो पाकिस्तान मदद करने के लिए बाध्य होगा। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इस मुद्दे पर बहुत संतुलित बयान दिए हैं।
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट के बावजूद ईरान के खिलाफ लड़ने के संकेत नहीं दिए हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि उसे सऊदी के साथ इस समझौते का ख्याल है। ऐसे में उसने ईरान के साथ लगातार संपर्क साधा है। पाकिस्तान के नेताओं का कहना है कि उन्होंने ईरान को सऊदी अरब पर हमले नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की है।

पाकिस्तानियों के सऊदी के दौरे

पाकिस्तान ने ईरान पर हमले की निंदा की है। पाकिस्तान के आम लोगों में भी ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के खिलाफ गुस्सा है। हालांकि पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों के सऊदी के दौरे हालिया समय में बढ़ गए हैं। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री से पहले आर्मी चीफ असीम मुनीर भी सऊदी के रक्षा मंत्री से मिल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.