रिंकू सिंह ने अर्शदीप सिंह को रुलाया, विनिंग चौका खाने के बाद यूं बदहवास हुआ स्टंपतोड़ बॉलर

Updated on 09-05-2023 07:01 PM
कोलकाता: मुंबई के खिलाफ स्टंपतोड़ बॉलिंग करते हुए दुनिया को दीवाना बनाने वाले अर्शदीप सिंह का जादू कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नहीं चला। आईपीएल के एक मुकाबले में आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने अर्शदीप के खिलाफ चौका उड़ाते हुए पंजाब किंग्स को हार के लिए मजबूर किया। जैसे ही रिंकू सिंह के बल्ले से लगने के बाद गेंद बाउंड्री पार गई अर्शदीप सिंह मैदान पर बदहवास होकर बैठ गए। केकेआर ने इस जीत से अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

सोशल मीडिया पर तो यह भी दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह के विनिंग चौका के बाद अर्शदीप की आंखों में आंसू थे। मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवरों में मैच पलटने वाले अर्शदीप ने इस ओवर में रसेल को रन आउट किया, लेकिन वह रिंकू को विनिंग फोर लगाने से नहीं रोक सके। इस सीजन में 7वीं बार ऐसा हुआ कि मैच का रिजल्ट आखिरी गेंद पर आया। जैसे ही रिंकू ने बाउंड्री लगाई केकेआर के खेमे में खुशी की लहर थी तो पंजाब निराश।

पंजाब के कप्तान धवन ने मैच के बाद कहा, ‘अच्छा महसूस नहीं कर रहा। हम मैच हार गए और यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था और मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया। अंत में वे अच्छा खेले।’ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम ओवर में केकेआर को जीत के लिए छह रन बनाने से रोकना था। वह मैच को अंतिम गेंद तक ले गए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

धवन ने अर्शदीप की सराहना करते हुए कहा, ‘अंतिम ओवर शानदार था, अर्शदीप का बेहतरीन प्रयास और जिस तरह से उसने पिछले मैच के बाद वापसी की है, सारा श्रेय उसे जाता है। यह काफी दिलचस्प था कि वह मैच को आखिरी गेंद तक ले गया। यह वास्तव में अच्छा रहा।’

विरोधी टीमों के लगातार बड़ा स्कोर बनाने के संदर्भ में धवन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास एक अच्छा ऑफ स्पिनर नहीं है। जब बाएं हाथ के बल्लेबाज आते हैं तो हमारे पास एक छोर से लेग स्पिनर होता है और दूसरे छोर से हमारे पास बाएं हाथ का स्पिनर होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हम कुछ अधिक रन लुटा रहे हैं।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.