ऋषभ हैं भविष्य के कप्तान : अरुण लाल

Updated on 20-07-2022 09:44 PM

नई दिल्ली। भारतीय टीम पूर्व सलामी बल्लेबाज अरुण लाल ने कहा है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत में बेहतर कप्तान बनने की सभी क्षमताएं हैं। अरुणलाल ने दोनो प्रारुपों टेस्ट और सीमित ओवरों में दबाव के बीच भी बेहतर खेलने के लिए ऋषभ की सराहना की है।


अरुण लाल कहा, कप्तान को टीम में शीर्ष तीन में अपनी जगह बनानी चाहिए। ऋषभ ऐसा खिलाड़ी है जो खेलने से नहीं डरता है। उनका खेल दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकता है, टीम को वह कठिन हालातों से बाहर निकाल सकता है और ऐसा खिलाड़ी ही एक महान नेता हो सकता है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा यदि हमारे पास उसके जैसा आक्रामक कप्तान हो।


उन्होंने कहा, एक समय था जब टेस्ट क्रिकेट में जीत पर विचार किया जाता था जब आप खुद को ड्रॉ करवाते थे पर अब यह सोच बदल गई है और इसका पूरा श्रेय पूर्व कप्तान विराट कोहली को जाता है। उन्होंने टीम की मानसिकता को बदल दिया और टीम को बिना हार के डर से जीत के लिए प्रेरित किया है।

विराट उस आक्रामकता को टीम में लाया और अगर ऋषभ इसे जारी रखते हैं तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि अगर वह लगातार खेल सकते हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए हीरो होंगे।


लाल ने कहा कि पंत केवल शतक जमाने की क्षमता के मामले में अद्वितीय हैं, बल्कि जीत और कठिन परिस्थितियों में भी स्कोर करते हैं। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, यदि आप लाल गेंद प्रारूप में अच्छा खेलते हैं, तो संभावना है कि आप थोड़ा सा समायोजन के साथ सफेद गेंद प्रारूप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि यह जरूरी नहीं है कि यदि आप सफेद गेंद प्रारूप में अच्छा खेलते हैं, तो आप लाल गेंद के प्रारूप में उसी तरह से प्रदर्शन करने में सक्षम होगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आपको एक अलग तरह के कौशल की आवश्यकता होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.