ऋषभ पंत को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल:रवि शास्त्री ने की घोषणा, कहा- पंत का कमबैक उनकी मेहनत को दर्शाता है

Updated on 10-06-2024 02:34 PM

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच में शानदार विकेट कीपिंग करने वाले ऋषभ पंत को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। यह मेडल भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उन्हें पहनाया। इस दौरान उन्होंने टीम के ओवरऑल प्रदर्शन और ऋषभ पंत के कम बैक की प्रशंसा की। आयरलैंड के खिलाफ हुए पिछले मैच में अर्शदीप सिंह को यह मेडल मिला था।

दरअसल, न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में हुए भारत-पाकिस्तान मैच में भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए। इसके बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत ने 31 गेंदो में 42 रन की पारी खेलकर टीम को 119 के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी इनिंग में ऋषभ ने लाजवाब फील्डिंग की उन्होंने फखर जमान, इमाद वसीम और शादाब खान के कैच लपके। इस परफॉर्मेंस के चलते उन्हें बेस्ट फील्डर का मेडल मिला।

यह पंत की मेहनत ही है जिसकी वजह से वे वापसी कर सके- शास्त्री
मेडल देने के बाद रवि शास्त्री ने कहा- जब मैंने ऋषभ के एक्सीडेंट के बारे में सुना था, तो मेरे आंखों में आंसू थे। हॉस्पिटल में जब मैंने उसे देखा तो हालात बहुत खराब था। यह उनकी मेहनत ही है जिसकी वजह से वे वापसी कर सके और भारत-पाक जैसे बड़े मुकाबले में शानदार गेम दिखा सके। ऋषभ की बेहतरीन बल्लेबाजी की काबिलियत के बारे में सब जानते हैं। लेकिन, जिस तरह से विकेटकीपिंग और फील्डिंग किया वो ऋषभ की मेहनत को दर्शाता है।

अपना सबसे छोटा टोटल डिफेंड कर जीता भारत
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के हाइवोलटेज मुकाबले में भारत ने आपना सबसे छोटा डिफेंड किया। टीम ने पहले खेलते हुए 120 रन का टारगेट दिया। जवाब में जस्प्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी और भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मैच 6 रन से जीता।

पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए दे रहे मेडल
वनडे वर्ल्ड कप की तर्ज पर इस टी-20 वर्ल्ड कप में भी BCCI की ओर से मैच के बेस्ट फील्डर को एक मेडल दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को यह मेडल मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में दिया जाता है। ये ICC का कोई ऑफिशियल फील्डर का अवॉर्ड नहीं है, लेकिन टीम इंडिया में पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए BCCI ने इसे वनडे वर्ल्ड कप से शुरू किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.