ऋषभ पंत 140 kmph की रफ्तार वाली गेंदों की कर रहे कुटाई, कब लौटेगा भारत का सबसे बड़ा मैच विनर?

Updated on 05-08-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: ऋषभ पंत के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारत के सबसे बड़े टेस्ट विनर ने नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स है कि पंत नेट में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले महीने यह जानकारी दी थी कि ऋषभ पंत ने अपना बल्लेबाजी अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है और अब इस खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।

एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे ऋषभ पंत
पिछले साल दिसंबर में अपनी भीषण कार दुर्घटना के बाद यह पहली बार है कि जब पंत की बल्लेबाजी को लेकर पॉजिटिव खबर आई है। 30 दिसंबर को पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विकेटकीपर गंभीर रूप से झुलस गया था। कई गंभीर चोटें आई थीं। वह लंबे समय से NCA में समय बिता रहे हैं।

140 किमी प्रति घंटे से अधिक गति वाली गेंदों का सामना कर रहे
RevSportz की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंत अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट पर 140 किमी प्रति घंटे से अधिक गति वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक प्रशंसक ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि लीजेंड वापस आएगा। एक अन्य प्रशंसक ने पूछा- क्या विश्व कप के लिए वापसी का कोई मौका है?

फैंस पूछ रहे सवाल- क्या वर्ल्ड कप में लौट सकेंगे पंत?

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- अगर इसमें कुछ समय लगता है तो ठीक है, कृपया इसमें जल्दबाजी न करें... उसे खोना नहीं चाहता, वह क्रिकेट और विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में बहुत रोमांच लाते हैं। अगर पंत वर्ल्ड कप तक फिट हुए तो यह किसी करिश्मा से कम नहीं है। पंत जिस तरह से चोटिल हुए थे उसे देखकर यह कहा जा रहा था कि संभवत: विकेटकीपर बल्लेबाज कभी पुराने अंदाज में खेल नहीं पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.