ऋषभ पंत ने एजाज पटेल को दिन में दिखाए तारे, एक ही ओवर में बेरहमी से कूटे 16 रन

Updated on 19-10-2024 02:36 PM
बेंगलुरु: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौथे दिन कमाल की बल्लेबाजी की। पंत ने पहले आकर विकेट पर थोड़ा समय बिताया। लेकिन उसके बाद जब वह सेट हो गए तो उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के भारत में जन्में खिलाड़ी एजाज पटेल को जमकर धोया। उनके एक ओवर में 16 रन ठोके।

ऋषभ पंत ने उड़ाए एजाज पटेल के होश

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की पारी का 66वां ओवर एजाज पटेल डालने आए थे। ऋषभ पंत ने छक्के के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने सामने की ओर गगनचुंबी छक्का लगाया। इसके बाद अगली बॉल डॉट रही। फिर ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने फिर उसी तरह से छक्का जड़ा। हालांकि इसके बाद वह उस ओवर में आउट होते-होते भी बचे। इसके बावजूद उन्होंने आखिरी बॉल पर ओवर की बाउंड्री और बटोरी।

कैसा रहा अब तक चौथा दिन का खेल?

सरफराज खान के पहले नाबाद शतक और ऋषभ पंत की नाबाद 53 रन की तेज पारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को शुरुआती सत्र में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बारिश ने दिन के पहले सत्र के खेल में खलल डाला और खिलाड़ियों को मैदान के बाहर जाना पड़ा। अंपायरों ने थोड़ी देर इंतजार करने के बाद लंच की घोषणा कर दी। बारिश के कारण खेल को रोके जाते समय भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 344 रन बना लिये थे।

भारत अब भी न्यूजीलैंड से 12 रन पीछे हैं। सरफराज 154 गेंद में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के तीसरे दिन मैदान से बाहर रहे पंत ने वापसी करते हुए अब तक की 56 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये हैं। इन दोनों ने दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखते हुए चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.