भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं ऋषभ, शुभमन या श्रेयस

Updated on 14-09-2021 08:15 PM
मुम्बई । साल 2023 एकदिवसीय विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की उम्र 34-35 साल हो जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम को लंबे समय तक के लिए कप्तान की जरुरत होगी तब भारतीय टीम की कप्तानी की दौड़ में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है अवसर। ऋषभ पंत : टीम इंडिया के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  भी अगले कप्तान बन सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में ऋषभ ने टीम इंडिया की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि उनकी तीनों प्रारुपों में जगह पक्की मानी जा रही है। ऋषभ के पास एक स्मार्ट दिमाग है। उनमें कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए ऋषभ ने शानदार प्रदर्शन किया था। 
शुभमन गिल :  यूवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था! उस दौरे पर शुभमन ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज पैट कमिंस का अच्छी तरह सामना किया था और भारतीय टीम की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। शुभमन ने साल 2019 की देवधर ट्रॉफी में कप्तानी की थी। इंडिया सी की कप्तानी करते हुए इस युवा  ने पहले ही मैच में 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद इंडिया सी की टीम ने शुभमन के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में उन्हें 2023 विश्व कप के बाद अवसर मिल सकता है। 
श्रेयस अय्यर : मुंबई के 26 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। कप्तानी की बात करें तो आईपीएल 2018 में अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद पिछले साल आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में हवह भी विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम की कप्तानी के प्रमुख दावेदार बनकर सामने आये हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.