ऋषभ टी20 विश्वकप में बेहद सफल रहेंगें : पोंटिंग

Updated on 11-06-2022 08:17 PM

मुंबई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आगामी टी20 विश्व कप में बेहद सफल रहेंगे। पोंटिंग के अनुसार ऋषभ को तेज और उछाल' भरी पिचों पर बल्लेबाजी के दौरान लाभ मिलेगा उन्हें जरुरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसकी कप्तानी ऋषभ के हाथों में है। उनका मानना है कि ऋषभ शीर्ष स्तर के बल्लेबाज हैं।


पोंटिंग ने कहा, ‘ऋषभ एक बेहतरीन खिलाड़ी है। एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में भारत के लिए फायदेमंद क्रिकेटर होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई विकेटों सपाट होने के साथ ही तेज और उछाल भरे भी हैं। उसके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें लगी होंगी।' पोंटिंग के अनुसार इस खिलाड़ी को किसी भी बल्लेबाजी क्रम में भेजा जा सकता है पर मैं उसे सातवें नंबर पर चाहूंगा। पोटिंग ने कहा, ‘कुछ निश्चित हालातों में जहां सात-आठ ओवर बचे हों तो मैं उसे भेजना चाहूंगा और जितना समय बचा हो देना चाहूंगा। वह इतना शानदार और इतना आक्रामक खिलाड़ी है कि मैं उसका इस्तेमाल इसी तरह करना चाहूंगा।'


पोंटिंग के अनुसार पंत आईपीएल में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाने से निराश थे क्योंकि टूर्नामेंट से पहले वह जिस प्रकार की बल्लेबाजी कर रहा था वैसी टूर्नामेंट में नहीं कर पाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.