धोनी से बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर उभरेंगे ऋषभ : जाफर

Updated on 17-03-2022 06:32 PM

मुम्बई। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आने वाले समय में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर उभरेंगे।  ऋषभ को धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है। वह भी धोनी की तरह ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।

 ऋषभ ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया था। उन्होंने कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और शार्दुल ठाकुर को पीछे छोड़ते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

जाफर ने कहा कि हां, वह निश्चित रूप से धोनी से बेहतर विकेटकीपर-बल्लेबाज बन सकता है। इतनी कम उम्र में, उसने पहले ही कुछ अविश्वसनीय पारियां खेली है, इसलिए आने वाले 8-10 वर्षों में मुझे लगता है कि वह अधिक परिपक्व होगा और अधिक अनुभव के साथ वह निश्चित रूप से धोनी से बेहतर हो सकता है।

गौरतलब है कि धोनी ने साल 2005 में पदार्पण करने और 2014 में प्रारूप से संन्यास लेने के बीच 90 टेस्ट खेले। उनके नाम भारत में पांच शतक और पाकिस्तान में एक शतक है। वहीं विकेटकीपिंग की बात करें तो धोनी के नाम 256 कैच और 38 स्टंपिंग हैं जबकि दूसरी और ऋषभ ने 2018 से 2022 तक 30 मैच खेले हैं। उन मैचों में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40.85 के औसत से 1920 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 9 अर्द्धशतक शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.