अब यूक्रेन युद्ध में तबाही मचाएगा 'हवा में उड़ता टैंक', ऋषि ने जेलेंस्की को दिया अपाचे का तोहफा, भारत भी करता है इस्तेमाल

Updated on 15-01-2023 05:05 PM
कीव/लंदन : जनवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने पूरे हो जाएंगे। नए साल में नए हथियार इस जंग में शामिल होने वाले हैं। इनमें से एक अपाचे हेलिकॉप्टर (Apache Helicopters) हैं जिन्हें इस युद्ध के लिए 'गेम चेंजर' कहा जा रहा है। ब्रिटिश सरकार यूक्रेन को नया सहायता पैकेज भेज रही है। इसमें रूस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए घातक मिसाइलों से लैस अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। अंधेरे में भी दुश्मन को खोजकर निशाने बनाने वाले अपाचे हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना भी करती है। ये दुनिया के सबसे एडवांस मल्टी कॉम्बैट हेलिकॉप्टर हैं जो बख्तरबंद गाड़ियों, तोप या टैंक जैसे जमीन पर चलने वाले किसी भी वाहन को तबाह कर सकता है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पुष्टि की है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के अनुरोध के बाद टैंक भी पैकेज का हिस्सा होंगे। जेलेंस्की ने बचाव के लिए विमान का भी अनुरोध किया था। संडे पीपल के अनुसार, डिफेंस से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा है कि यूक्रेन की सेना को चार अपाचे हेलिकॉप्टर और 10 चैलेंजर-2 युद्धक टैंक दिए जाएंगे। उनका कहना है कि अपाचे एक 'गेम चेंजर' साबित होगा। टैंक पहले पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर्स की तैनाती में कुछ समय लगेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.