ऋषि सुनक बोले- ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद एनर्जी बिल पर वेट टैक्स को कर देंगे समाप्त

Updated on 29-07-2022 10:53 PM

लंदन ब्रिटेन में इन दिनों प्रधानमंत्री पद के लिए प्रचार अभियान में उम्मीदवार आम जनता को रिझाने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए लिज़ ट्रस और ऋषि सुनक में टक्कर है। पीएम की रेस में ऋषि इस समय पीछे चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने जनता से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो शीतकालीन योजना के हिस्से के रूप में घरों द्वारा भुगतान किए गए एनर्जी बिल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (वेट) को खत्म कर दिया जाएगा। टैक्स को लेकर उनकी नीतियों में ये एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि शुरुआत से ही सुनक इस बात पर जोर देते रहे हैं कि वह लुभाने वाली पॉलिसी से दूर रहेंगे।


पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वेट के हटने से साल भर में औसत घरेलू उपभोक्ताओं को 160 पाउंड लगभग 15,500 रुपए की बचत होगी। तीन महीने पहले वित्त मंत्री रहने के दौरान ऋषि सुनक ने उर्जा बिलों में कटौती से इनकार किया था। उस दौरान उन्होंने कहा कि ये परिवारों के लिए एक बड़ी मदद नहीं होगी। लेकिन अब ऋषि ने कहा, 'इस अस्थाई और लक्षित कर कटौती से लोगों को वह समर्थन मिलेगा, जिसकी उन्हें जरूरत है। कीमतों का दबाव कम होगा।'


प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कई विवादों में आने के बाद अब अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की खोज हो रही है। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य पूरे अगस्त तक मतदान करेंगे और 5 सितंबर को नए पीएम का ऐलान होगा। पीएम की रेस में ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज़ ट्रस हैं।

लिज़ ने वादा किया है कि वह बड़े पैमाने पर टैक्स कटौती करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ऋषि को गैरजिम्मेदार भी बताया। एक सर्वे के मुताबिक लिज़ ट्रस ने पिछले हफ्ते कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान में ऋषि सुनक से 24 फीसदी वोट ज्यादा प्राप्त किए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऋषि सुनक की योजनाएं लागू होती है तो ब्रिटेन मंदी की ओर बढ़ जाएगा। सर्वे के मुताबिक 720 सदस्यों के सर्वेक्षण में 62 फीसदी की पहली पसंद लिज़ ट्रस रही हैं। वहीं, 38 फीसदी लोगों ने ऋषि सुनक को पसंद किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.