ब्रिटेन में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ा, सर्दियों में जा सकती हैं रोज 5000 जानें

Updated on 18-12-2021 07:13 PM

लंदन कोरोना के घातक वायरस के बदलते स्वरूपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेल्टा के बाद इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने ब्रिटेन में कोहराम मचा रखा है। इसी बीच विषेषज्ञोँ ने 'लॉकडाउन' का सुझाव दिया है कि अगर उचित प्रतिबंध नहीं लगाए गए तो सर्दियों में ब्रिटेन में ओमीक्रोन से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5000 तक जा सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ब्रिटेन ने लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मामलों की जानकारी दी है।

बीते 24 घंटों में 93,045 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो एक हफ्ते में 60 फीसदी के उछाल को दिखाता है। खबरों के मुताबिक ओमीक्रोन के मामले हर दूसरे दिन डबल हो रहे हैं और टेस्टिंग की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमीक्रोन हॉटस्पॉट लंदन में अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों में एक तिहाई से अधिक की वृद्धि हुई है। आज के लगभग एक चौथाई मामले अकेले लंदन में हैं, जहां 24 नवंबर को ओमीक्रोन के अस्तित्व के बारे में दुनिया को सतर्क किए जाने के बाद से संक्रमण पांच गुना बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में ब्रिटेन में ओमीक्रोन के 3,201 नए मामले दर्ज किए गए जिससे कुल ओमीक्रोन मामलों की संख्या 14,909 हो गई है।

बढ़ते हुए आंकड़ों को लेकर प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन ने नए साल पर प्रतिबंधों को कड़ा करने का आह्वान किया है। इंपीरियल कॉलेज लंदन में उनकी टीम ने पाया कि सबसे बेहतर स्थिति में भी प्रतिबंधों के बिना जनवरी में करीब 3000 दैनिक ओमीक्रोन मौतें हो सकती हैं। इंपीरियल ने पाया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नया वेरिएंट डेल्टा की तुलना में कम गंभीर है।

शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि इससे लोगों के दोबारा संक्रमित होने और टीकों के काफी कमजोर होने की संभावना साढ़े पांच गुना अधिक है। प्रफेसर नील फर्ग्यूसन पहले लहर में भी बिना लॉकडाउन के 5000 कोविड मौतों का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि एक या दो हफ्ते में कड़े प्रतिबंध लागू करने की जरूरत है ताकि संभावित नई लहर के प्रभाव को कम किया जा सके। नए सुझावों से एक बार फिर यह डर पैदा हो गया है कि क्रिसमस और नए साल पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या में इजाफा होने तक लॉकडाउन की स्थिति से इनकार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.