खून की नदियां बहेंगी... रूस की 'तीसरे विश्वयुद्ध' की चेतावनी ने दुनिया को डराया, परमाणु जंग का खतरा बढ़ा

Updated on 09-12-2023 01:30 PM
मॉस्को: रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है और दुनिया एक बार फिर तबाही के मुहाने पर है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से शुक्रवार को वॉर्निंग दी गई है। इसमें कहा गया है कि 1962 में क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से परमाणु विश्वयुद्ध का खतरा इतना बड़ा कभी नहीं रहा। पूर्व रूसी राष्ट्रपति और पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने भविष्यवाणी की है कि खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने यूक्रेन के लिए और भी ज्यादा सैन्य समर्थन को मंजूरी देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को मजबूर करने के बाइडेन प्रशासन के प्रयासों की आलोचना की।

मेदवेदेव ने कहा, 'उन्होंने कभी भी एक यूक्रेन जैसे छोटे देश के लिए इतना पैसा नहीं वसूला। यूक्रेन पतन की प्रक्रिया में है।' मेदवेदेव इसके जरिए जो बाइडेन के बेटे हंटर से जुड़े संदिग्ध व्यापारिक लेनदेन के आरोपों का जिक्र कर रहे थे। मेदवेदेव का यह बयान पुतिन के एक अन्य शीर्ष राजनयिक की ओर से धमकी के बाद आया है। उन्होंने कहा था कि अगर यूक्रेन के नए F-16 लड़ाकू विमान पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया में मौजूद होंगे तो नाटो देशों को निशाना बनाया जाएगा।

रूस नाटो पर करेगा हमला

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर एडवांस जेट नाटो देशों में मौजूद हुए तो वह रूस के लिए उचित लक्ष्य होंगे। हालांकि पुतिन अगर ऐसा कोई कदम उठाते हैं तो निश्चित तौर पर यह रूस और पश्चिमी देशों के बीच युद्ध शुरू कर सकता है। मेदवेदेव ने कहा, 'क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से रूस और नाटो के बीच सीधे टकराव के कारण तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा इतना ज्यादा पहले कभी नहीं था।'

अमेरिका पर भड़के मेदवेदेव

मेदवेदेव युद्ध के उकसावे वाले बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पूरे इतिहास में विभिन्न अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर युद्ध के लिए वित्तपोषण और अपने सहयोगियों की सहायता के लिए सांसदों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से यूक्रेन को निश्चित ही धन मिलेगा। उन्होंने कहा कि तुरंत भले न सही लेकिन नए वर्ष तक युद्ध का बिजनेस हर हाल में चालू रखने की कोशिश होगी। इस कारण खून की नई नदियां बहेंगी, जिसके लिए बाइडेन परिवार और उनके सहयोगी जिम्मेदार होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.