'कांवड़ यात्रा में तो एक महीने तक सड़कें बंद कर दी जाती हैं', नमाज पर सीएम योगी का बयान, एसटी हसन का पलटवार

Updated on 27-05-2026 12:49 PM
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एसटी हसन ने सड़कों पर नमाज पढ़ने और त्योहार मनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर चल रही देशव्यापी सियासत के बीच डॉ. हसन ने साफ कहा कि कानून और नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए।

डॉ. हसन ने सवाल उठाया कि महज कुछ देर की नमाज पर ही आपत्ति क्यों जताई जाती है? हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं। पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश और खासकर मुरादाबाद में पिछले दो साल से सड़कों पर नमाज नहीं हो रही है। अब ईदगाह के अंदर ही अलग-अलग शिफ्ट में नमाज अदा कराई जा रही है। हिंदू भाइयों के वोट ध्रुवीकरण के लिए और अपनी पीठ थपथपाने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं।


'सड़कों पर जगराते और लंगर भी होते हैं'

पूर्व सांसद हसन ने कहा कि सड़क पर सिर्फ नमाज पढ़ने से दिक्‍कत नहीं होती है। लोगों के कारोबार भी तो सड़कों पर हो रहे हैं। पंचर वाले से लेकर रिपेयर करने वाले से लेकर गरीब आदमी की दुकान का सामान सड़क पर पड़ा होता है। सबको हटाना भी मुनासिब नहीं होता है क्‍योंकि उनकी रोजी रोटी है। सड़कों के ऊपर और भी धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। जगराते होते हैं, लंगर होते हैं, सब काम होते हैं।


'नमाज तो आधे घंटे में हो जाता है'

एसटी हसन ने कहा कि नमाज तो सिर्फ मुश्किल से आधे घंटे की बात है। कांवड़ यात्रा के लिए तो एक-एक महीने तक सड़कें बंद कर दी जाती हैं और राहगीरों को परेशानी होती है, इसमें कोई शक नहीं है। अगर कानून बने हैं तो सबके लिए बराबर बने हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक विशेष धर्म के लोगों के लिए कानून हो पर दूसरे के लिए उसका कोई मतलब ना हो।


सीएम योगी के बयान पर तेज हुई राजनीति

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति बिल्‍कुल नहीं दी जाएगी। धर्मस्‍थल में ही नमाज पढ़ने की अनुमति है। अगर संख्‍या ज्‍यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़वाया जाए। सीएम योगी के इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2026
नई दिल्ली : वेदांता लिमिटेड ने आज ‘विविध वर्स’ का अनावरण किया। यह एक लिमिटेड एडिशन, कलेक्टिबल और प्रीमियम द्विभाषी पत्रिका है, जो पहली बार भारत की कहानी कहने की…
 27 May 2026
जयपुर: राजस्थान के वाहन चालकों और किसानों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति के गंभीर संकट से जूझ रहे…
 27 May 2026
पटना: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों और एक सीट पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है। 18 जून…
 27 May 2026
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एसटी हसन ने सड़कों पर नमाज पढ़ने और त्योहार मनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर चल…
 27 May 2026
चेन्नेई: बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन भाषाओं को अनिवार्य बनाने…
 27 May 2026
पटना, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत…
 26 May 2026
 मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बिल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब प्रशासनिक हस्तक्षेप…
 26 May 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्ता में आने पर बंगाल को 'घुसपैठिया मुक्त' बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के…
 26 May 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकारी की 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बनाई गई जनरल कमेटी ने सोमवार को सरकार से अपील की है कि क्लब का कामकाज प्रभावित न…
Advt.