पहली बार रोबोट ने की सफलतापूर्वक सर्जरी

Updated on 01-02-2022 08:04 PM
वॉशिंगटन । विश्‍व में पहली बार एक रोबोट ने बिना इंसानी मदद के सूअर की सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी को अंजाम दिया है। इसके बाद उम्मीद जगी है कि दुनिया में वह दिन दूर नहीं जब रोबोट बिना किसी मदद के इंसान का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सकेंगे। अमेरिका के प्रतिष्ठित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्‍मार्ट टिश्‍यू ऑटोनॉमस रोबोट ने सूअर के एक टिश्‍यू पर इस सर्जरी को किया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इंसान की तुलना में रोबोट ने 'ज्‍यादा बेहतर' तरीके से पशुओं के अंदर इस सर्जरी को किया। 

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कहा कि यह ऑपरेशन रोबोटिक्‍स की दुनिया में बहुत बड़ी सफलता है जिससे आगे चलकर अब इंसान का पूरी तरह से स्‍वचालित ऑपरेशन हो सकेगा। इस ऑपरेशन के जरिए रोबोट ने सूअर की आंत के दो सिरों को जोड़ा। अब तक 4 पशुओं में इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। शोध में कहा गया है कि रोबोट ने ऑपरेशन के दौरान बढिया काम किया जिसमें उच्‍च दर्जे की कुशलता की जरूरत होती है। 

शोध के वरिष्‍ठ लेखक डॉक्‍टर एक्‍सेल क्रिएगर ने कहा कि इस ऑपरेशन में दुनिया में पहली बार रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद के ऑपरेशन को किया। पेट में दो आंतों को जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कदम होता है और इसके लिए किसी डॉक्‍टर के विशेषज्ञता की जरूरत होती है।
 जरा सी भी असावधानी या हाथ हिला तो दूसरी जगह टांका लग जाएगा और इससे मरीज को गंभीर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्‍टर एक्‍सेल क्रिएगर ने लिखा कि हमारा शोध यह बताता है कि हम सर्जरी के एक बेहद कठिन और नाजुक काम आंतों के दो सिरों के जोड़ने को स्‍वचालित कर सकते हैं। रोबोट ने चार पशुओं में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और इसी ऑपरेशन में इंसानों से बेहतर रिजल्‍ट दिया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.