अमेरिका के लिए गेंम चेंजर साबित होगी रोबोट युद्धपोत, रोबोट युद्धपोत में से एक का परीक्षण रहा सफल

Updated on 10-09-2021 07:03 PM
वॉशिंगटन । चीन और रूस की बढ़ती नौसैनिक ताकत से जूझ रहे अमेरिका ने समुद्र में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए रोबोट युद्धपोत बनाना शुरू कर दिया है।इतना ही नहीं इस रोबोट युद्धपोत ने पहली बार मिसाइल दागने में भी सफलता हासिल की है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक उसके दो प्रोटोटाइप रोबोट युद्धपोत में से एक ने पहली बार अपनी किलर मिसाइल को दागा है।इस मानवरहित युद्धपोत रेंजर से दागा गया था। यह परीक्षण कैलिफोर्निया के तट पर हुआ। सेना ने इस 'गेम चेंजिंग' करार दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि असली 'गेम चेंजर' उस समय देखने को मिलेगा जब रेंजर या एक अन्‍य मानव रहित युद्धपोत को व्‍यापक कमांड एंड कंट्रोल तथा डाटा नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह नेटवर्क युद्ध के दबाव की तरह से काम करता है।
अमेरिकी नौसेना भविष्‍य की चुनौतियों को देखकर बड़े पैमाने पर मानवरहित युद्धपोत को अपने बेडे़ में शामिल करना चाहती है।हालांकि यह काफी महंगे हैं। जो बाइडन प्रशासन की घोषणा के मुताबिक 77 से लेकर 140 मानवरहित युद्धपोतों और सबमरीन को शामिल किया जाना है। अमेरिका अपने युद्धपोतों की कुल संख्‍या को 321 से लेकर 372 के बीच में रखना चाहता है।इसकारण मानवरहित युद्धपोतों का परीक्षण शुरू हो गया है। अमेरिकी नौसेना अभी दो और प्रोटोटाइप को खरीदने की योजना बना रही है। ये रोबोट युद्धपोत 175 फुट लंबे हैं और अत्‍याधुनिक कंप्‍यूटर तथा संचार उपकरणों से लैस हैं। इन्‍हें बिना इंसानों के चलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्‍तेमाल होता है।इन्हें अमेरिका की दिग्‍गज कंपनी रेथियान ने बनाया है।ये दोनों ही रोबोट युद्धपोत करीब 4000 समुद्री मील की यात्रा कर चुके हैं। ये युद्धपोत अपने आप पनामा नहर से निकल गए थे। इस युद्धपोत पर एसएम-6 मिसाइलों को तैनात किया गया है। अगर यह अमेरिकी प्रयोग सफल रहता है,तब आने वाले समय में पूरी दुनिया रोबोट युद्धपोत की ओर बढ़ सकती है। इससे युद्ध का नक्‍शा ही बदल सकता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.