रोड्रिगो हर्नांडेज ने पहली बार बैलोन डीओर जीता:पिछले सीजन यूरोपीय चैंपियनशिप के बेस्ट प्लेयर रहे

Updated on 29-10-2024 04:57 PM

स्पेन के फुटबॉलर रोड्रिगो हर्नांडेज कैस्केन्टे ने बैलन डीओर 2024 का अवॉर्ड जीत लिया है। रियल मैड्रिड के स्टार विनीसियस जूनियर और जूड बेलिंगहैम को मात देकर उन्होंने फुटबॉल का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाने वाला बैलन डीओर जीता। 28 साल के रोड्री ने 2015 में विला रियल से अपने सीनियर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे एटलेटिको मैड्रिस गए और 2019 से मैचनेस्टर सिटी का हिस्सा हैं। डिफेंसिंव मिडफील्डर रोड्री का यह पहला बैलन डीओर अवॉर्ड है। बार्सिलोना की ऐताना बोनामती ने विमेंस कैटेगरी में लगातार दूसरे साल बैलन डीओर जीता।

2023-24 सीजन रोड्री के लिए बेहतरीन रहा 

रोड्री ने 2023-24 सीजन में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस साल मैनचेस्टर सिटी को लगातार चौथी बार प्रीमियर लीग खिताब दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस बार जब स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता था, तब रोड्री को बेस्ट प्लेयर चुना गया था।

21 साल बाद बैलन डीओर के नॉमिनेशन में मेसी-रोनाल्डो नहीं

बैलन डीओर 2024 के लिए अगस्त में नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम नहीं था। 21 साल बाद ऐसा हुआ जब इस अवॉर्ड की सूची में ये दोनों के नाम नहीं थे, इससे पहले 2003 में ऐसा हुआ है।

पिछले साल मेसी को मिला था अवॉर्ड

लियोनल मेसी ने पिछले साल 2023 में बैलन डीओर अवॉर्ड जीता था। उन्हें इंटर मियामी क्लब के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने यह अवॉर्ड दिया था। मेसी ने रिकॉर्ड 8 बार यह अवॉर्ड जीता था। वे सबसे ज्यादा बार बैलोन डी'ओर जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, रोनाल्डो ने 5 बार इसे अपने नाम किया है। दोनों के नाम 13 अवॉर्ड हैं। इस साल के अवॉर्ड विनर का ऐलान 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

लगातार 10 साल मेसी-रोनाल्डो को मिला अवॉर्ड

इस अवॉर्ड पर लगातार 10 साल तक मेसी और रोनाल्डो का कब्जा रहा है। दोनों ने 2008 से 2017 तक यह अवॉर्ड जीता है। नॉमिनेशन की बात करें तो 2003 से 2023 तक इन दोनों में से एक का नाम नॉमिनेशन में रहा है।

क्या है बैलोन डीओर पुरस्कार

बैलोन डीओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है। विनर का चयन वोटिंग के आधार पर होता है। मेंस में फीफा रैंकिंग के टॉप 100 देशों को टॉप-5 प्लेयर्स को चुनने का मौका मिला है। इसमें से सबसे ज्यादा वोट मिलने वाले खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता हैं। विमेंस में वोटिंग टॉप-50 देश करते हैं।

बैलोन डी' ओर फुटबॉल क्लब और नेशनल टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। यह परंपर 1956 से चल रही है। पहले इसे केवल पुरुष खिलाड़ी को ही दिया जाता था। अब महिला खिलाड़ियों को 2018 से दिया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.