
भोपाल: 20 बार के ग्रैण्ड स्लैम चैम्पियन ने पुष्टि की है कि 23 सितंबर से लंदन में शुरू हो रहा लैवर कप उनके सफर का आखिरी टूर्नामेंट होगा, जिसके बाद वे पेशेवर टेनिस को अलविदा कह देंगे। इस फैसले से सभी की नजरें चैम्पियनशिप पर गड़ गई हैं और भारतीय प्रशंसक यह टूर्नामेंट केवल सोनीलिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
फेडरर विम्बल्डन 2021 में जिस कोर्ट पर आखिरी बार आए थे, 2 दशकों से ज्यादा समय से उसके बेताज बादशाह हैं और वहाँ उनकी वापसी को देखना खट्टा-मीठा अनुभव रहेगा। उनके रिटायरमेंट के साथ ही लैवर कप 2022 वह आखिरी बारी होगी, जब दुनिया टेनिस के चार सुपरस्टार्स - रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविक और एंडी मरे - को एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ खेलते देखेगी।
पाँच यू.एस. ओपन टाइटल्स, आठ मेन्स सिंगल्स विम्बल्डन टाइटल्स, जो कि एक रिकॉर्ड है, 20 ग्रैण्ड स्लैम चैम्पियनशिप टाइटल्स और 103 एटीपी सिगल्स टाइटल्स, आदि के रिकार्ड्स के साथ यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने 24 साल लंबे शानदार कॅरियर के बाद फेडरर इस खेल के चैम्पियंस में से एक के रूप में हमेशा याद किये जाएंगे। कोर्ट उन्हें याद करेगा, लेकिन उनकी विरासत आने वाले कई सालों तक जिन्दा रहेगी। लैवर कप 2022 देखिये, जो 23 से 25 सितंबर को केवल सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा