ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने उतरेंगे रोहन बोपन्ना, कब और कहां देखें फाइनल मुकाबला

Updated on 27-01-2024 01:16 PM
मेलबर्न: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना शनिवार को पुरुष डबल्स में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगे। 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी की इटैलियन जोड़ी का सामना करने के लिए मैथ्यू एबडेन के साथ उतरेंगे। बोपन्ना यहां दूसरी बार फाइनल मुकाबला खेलेंगे। पिछले साल सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल फाइनल में हार गए थे।

रैंकिंग में नबर एक बन चुके बोपन्ना

फाइनल तक पहुंचने के दौरान 43 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को एटीपी पुरुष डबल्स में विश्व नंबर 1 भी बन गए। अगर बोपन्ना पुरुष डबल्स में अपना पहला मेजर खिताब जीतते हैं, तो वह एटीपी इतिहास में सबसे उम्रदराज स्लैम विजेता बन जाएंगे। यह उनका कुल दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब होगा। इससे पहले 2017 में वह फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुके हैं। एबडेन भी अपने करियर में एक बार मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुके हैं।

रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल कब और किस समय शुरू होगा?
रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल 27 जनवरी को भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:15 बजे से होगा। यह मैच आर्यना सबालेंका और किनवेन झेंग के बीच मैच होने वाले महिला सिंगल्स फाइनल के बाद शुरू होगा।
भारत में किस टीवी चैनल पर रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 फाइनल का ब्रॉडकास्ट होगा?
रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष डबल्स फाइनल को भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.